Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'देखा तेनु पहली पहली बार...' इमोशनल हुईं राधिका मर्चेंट ने अनंत के लिए दी स्पेशल परफॉर्मेंस, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 09:17 AM (IST)

    Anant Ambani और Radhika Merchant की प्री वेडिंग सेरेमनी का जश्न पूरी दुनिया ने देखा। तीन दिन तक चले इस ग्रैंड इवेंट में ढेर सारी परफॉर्मेंस हुई। पॉप स ...और पढ़ें

    प्री वेडिंग सेरेमनी से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
    प्री वेडिंग सेरेमनी से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

    HighLights

    1. प्री वेडिंग सेरेमनी से राधिका मर्चेंट का वीडियो वायरल
    2. स्टेज पर राधिका ने ली इमोशनल एंट्री
    3. अनंत ने राधिका को लगाया गले

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के जामनगर में चले अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की लैविश प्री वेडिंग सेरेमनी का क्रेज अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फंक्शन खत्म हो चुके हैं, मगर यहां के फोटो और वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे। प्री वेडिंग सेरेमनी की कुछ अनदेखी झलक हर रोज सामने आ रही है। इस कड़ी में राधिका मर्चेंट का वो वीडियो सामने आया है, जब उन्होंने स्टेज पर एंट्री ली और अनंत के लिए डांस भी किया।

    इमोशनल हुईं राधिका मर्चेंट

    राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किसी सपने से कम नहीं था। सितारों से सजी इस तीन दिन की शाम में खूब धूम धड़ाका हुआ। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से रंग जमाया। यहां तक कि राधिका और अनंत ने भी एक दूसरे के साथ डांस किया। इन सबके बीच अंबानी परिवार की होने वाली बहू का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भावुक होकर स्टेज पर एंट्री लेती नजर आ रही हैं। 

    राधिका ने अनंत के लिए गाया ये गाना

    राधिके ने स्टेज पर खास अंदाज में एंट्री ली। उन्होंने अपने मंगेतर अनंत के लिए फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का 'देखा तेनु पहली पहली बार वे' गाना गाया और हल्का-फुल्का डांस किया। इस दौरान राधिका की आंखों में आंसू थे। परफॉर्म करते-करते राधिका जैसे ही स्टेज पर पहुंचीं, अनंत ने उन्हें गले लगा लिया। कपल का यह क्यूट वीडियो काफी पसंद भी किया गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सेरेमनी में शामिल हुई थीं ये नामी हस्तियां

    प्री वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से शुरू होकर 3 मार्च तक चली थी। इस दौरान यहां एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के अलावा बिजनेस और स्पोर्ट्स जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी, शाह रुख खान, डीजे ब्रावो, बिल गेट्स, गौतम अडानी सहित कई शख्सियतें शुमार थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: प्री वेडिंग में Rihanna ने मानुषी छिल्लर के साथ दिखाया स्वैग, सामने आया गाला इवेंट का अनदेखी वीडियो