विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म में रियल इंडियन आर्मी ने लड़ा था युद्ध, मेकर्स ने ली थी स्पेशल परमिशन

Published: Sat, 06 Sep 2025 06:34 PM (IST)

भारतीय सिनेमा में कई कल्ट क्लासिक फिल्में बनी हैं जिन्होंने फिल्मों के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। ये ...और पढ़ें

इस फिल्म के बैटल सीक्वेंस में शामिल थी इंडियन आर्मी
इस फिल्म के बैटल सीक्वेंस में शामिल थी इंडियन आर्मी

HighLights

  1. इस फिल्म के बैटल सीक्वेंस में शामिल थी इंडियन आर्मी
  2. इंडियन आर्मी के सोल्जर्स ने की थी इस फिल्म की शूटिंग
  3. भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक है ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्में जितनी मशहूर और कामयाब होती हैं उनके पीछे के किस्से उतने ही दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं। अगर ये फिल्म कल्ट क्लासिक हो तो इसके किस्से जानने की एक अलग ही उत्सुकता होती है।

इस फिल्म में थे इंडियन आर्मी के सोल्जर

एक ऐसा ही किस्सा जुड़ा है भारतीय सिनेमा के इतिहास की कल्ट क्लासिक फिल्म मुगल ए आजम से। मुगल ए आजम से कई किस्से दिलचस्प किस्से जु़ड़े हुए हैं जिन्हें जानने के बाद पता चलता है कि फिल्म इतनी आईकॉनिक क्यों बनीं। इन्हीं में से एक किस्सा ये है कि इसमें दिखाए गए एपिक युद्ध सीक्वेंस में इंडियन आर्मी के सोल्जर्स को कास्ट किया गया था।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- क्यों Friday को रिलीज होती हैं Bollywood Movies? 65 साल पहले इस सुपर-डुपर हिट फिल्म से शुरू हुई थी प्रथा

मेकर्स ने ली थी स्पेशल परमिशन

जी हां मुगल-ए-आजम (1960) में भारतीय सेना के कई असली सैनिक, जिनमें 61वीं घुड़सवार सेना भी शामिल थी। इनके अलावा अन्य यूनिट के कुछ जवानों ने भी इसमें भाग लिया। फिल्म में रियल युद्ध का प्रभाव छोड़ने के लिए कुल 8,000 सैनिकों, 2,000 ऊंटों और 4,000 घोड़ों का इस्तेमाल किया गया था, जिसके लिए सैन्य कर्मियों और संसाधनों के इस्तेमाल के डिफेंट मिनिस्ट्री से स्पेशल परमिशन ली गई थी। सैनिकों ने जयपुर में सिली गई उस वक्त की वॉरियर कॉस्ट्यूम पहन रखी थीं। इस सीन की शूटिंग जयपुर में ही की गई थी।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

16वीं सदी के मुगल बादशाह अकबर के दरबार में, राजसिंहासन के उत्तराधिकारी राजकुमार सलीम एक खूबसूरत आम लड़की अनारकली से प्रेम करने लगते हैं। सलीम के पिता, बादशाह अकबर, अपने बेटे को अपनी हैसियत से कमतर दर्जा वाली लड़की से शादी करने से मना कर देते हैं और फिर दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है। इस कहानी की बुनियाद पिता और पुत्र के बीच के उलझे हुए रिश्ते पर टिकी है। जिसमें सलीम अनारकली से अपने प्यार के खातिर अपने पिता के खिलाफ हो जाता है।

मुगल ए आजम को के आसिफ ने डायरेक्ट किया था वहीं इसमें पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला, दुर्गा खोटे जैसे कलाकारों ने काम किया था। यह फिल्म 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में शूट हुई थी।

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने बाथरूम में रिकॉर्ड किया था Mughal-E-Azam का ये मशहूर गाना, फिर भी लग गए थे लाखों रुपए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।