Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Ambani ने किसे बताया 'असली डॉन', राधिका-अनंत की संगीत सेरेमनी में माधुरी-विद्या संग चिट-चैट करते आये नजर

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 02:07 PM (IST)

    Mukesh Ambani के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीती शाम ...और पढ़ें

    मुकेश अंबानी ने माधुरी और विद्या बालन संग की मस्ती भरी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मुकेश अंबानी ने माधुरी और विद्या बालन संग की मस्ती भरी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुकेश अंबानी ने खुद को बताया असली डॉन
    2. मुकेश, अनंत के प्री-वेडिंग में बने थे डॉन
    3. माधुरी-विद्या संग मुकेश का आया वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनका परिवार ग्लैमर वर्ल्ड में भी छाया रहता है। अंबानी परिवार में आयोजित किसी भी फंक्शन में बी-टाउन सेलेब्स का जमावड़ा लग जाता है। इन दिनों अंबानी परिवार में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम है।

    मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फरवरी महीने से ही अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गये थे। पहले जामनगर में तीन दिन तक समारोह चला, फिर यूरोप में क्रूज पार्टी हुई और अब मुंबई में प्री-वेडिंग चल रहे हैं।

    मुकेश अंबानी ने माधुरी-विद्या संग की चिट-चैट

    5 जुलाई की शाम को मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी (Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Ceremony) होस्ट की गई थी। इस फंक्शन में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे थे। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग से कई इनसाइड फोटोज-वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच हमें होने वाले ससुर मुकेश अंबानी का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- किसी ने साड़ी, किसी ने लहंगे में दिखाई खूबसूरती, अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में सजी सितारों की महफिल

    मुकेश अंबानी ने किसे बताया डॉन?

    वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्या और माधुरी अपने-अपने पति के साथ मुकेश अंबानी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच बिजनेसमैन ने कहा कि वह मेरे द्वारा ही डायरेक्ट किया गया था। असली डॉन तो एक ही है। इस पर सभी हंसने लगते हैं। मालूम हो कि मुकेश अंबानी ने जामनगर में हुए अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में डॉन गाने पर पत्नी नीता अंबानी के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को जियो सेंटर में होगी। बीती शाम को जियो सेंटर में संगीत सेरेमनी भी आयोजित हुई थी। 

    यह भी पढ़ें- मुकेश और Nita Ambani ने पोते-पोतियों के साथ री-क्रिएट किया ये आइकॉनिक सॉन्ग, संगीत सेरेमनी का वीडियो आया सामने