4 हजार करोड़ी 'रामायण' और 1800 करोड़ी Dhurandhar के पीछे हाथ धोकर पड़े लोग, कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा
Mukesh Chhabra को लगता है कि अगर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह एक साथ कोई फिल्म करे तो वह देश की सबसे बड़ी फिल्म होगी। ...और पढ़ें
-1777373231715_m.webp)
'रामायण' और 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर 2025 में, मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर आकर उन 'बेवजह की नेगेटिव कमेंट्स' पर बात की, जो 'धुरंधर' (Dhurandhar) को रिलीज़ से पहले ही मिल रही थीं। उन्होंने लिखा, 'क्या लोग हैं... किसी ने फिल्म देखी भी नहीं, लेकिन नेगेटिविटी फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं'। असल में, आदित्य धर के निर्देशन वाली इस फिल्म को लेकर इसके प्रेस प्रमोशन, इसकी क्वालिटी और प्रेस स्क्रीनिंग के आखिरी समय पर रद्द होने को लेकर भी काफी आलोचना हुई थी।
'धुरंधर' के बाद 'रामायण' को मिल रही नेगेटिविटी
मीडिया से बातचीत में, मुकेश ने 'नकारात्मकता' पर बात की, जिसका सामना 'धुरंधर' (Dhurandhar) और यहां तक कि 'रामायण' जैसी फिल्मों को भी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'आजकल नकारात्मकता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। मुझे नहीं पता कि यह सब कौन करवाता है और कैसे करवाता है। लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा जज करने लगते हैं। मुझे नहीं पता क्यों। आजकल यह किसी के साथ भी हो सकता है'।
-1777373360152.jpg)
'रामायण' की कास्टिंग पर उठे थे सवाल
छाबड़ा ने आगे कहा, 'यह ट्रोल कल्चर अब काफी फैल गया है, लेकिन मैं इसे रोकने के लिए सच में कुछ नहीं कर सकता। मुझे हर किसी के लिए बुरा लगता है। बता दें मुकेश ने दोनों फिल्मों की कास्टिंग की है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'रामायण' के टीजर को उसके VFX और कास्टिंग के चुनाव को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते कई लोगों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की कास्टिंग पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा 'ब्रह्मास्त्र' या मचेगी 'धूम'? रणबीर कपूर की झोली फिर मालमाल!
मुकेश छाबड़ा को लगता है इस बात का डर
लेकिन मुकेश के अनुसार, ये सभी बदनामी भरे अभियान सिर्फ कुछ समय के लिए होते हैं। मुकेश ने कहा, 'जैसे ही वे फिल्म की एक झलक देखते हैं, वे तुरंत रिएक्शन देना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको पता है सबसे अच्छी बात क्या है? जैसे ही फिल्म रिलीज होती है, ये ट्रोल तुरंत गायब हो जाते हैं। मुझे बुरा भी लगता है और डर भी, क्योंकि आज लोग किसी के बारे में कुछ भी कह सकते हैं'।
खबरें और भी
-1777373375323.jpg)
जब 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिलीज होने वाली थी, तो ऑनलाइन इसके बारे में कुछ नेगेटिव बातें चल रही थीं, लेकिन फिल्म से जुड़े हर किसी को इस पर पूरा भरोसा था। दर्शक बहुत, बहुत समझदार होते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों का प्रतिशत बहुत कम है। उन्होंने कहा, 'शुरू में एक लहर थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने जो प्यार बरसाया, उसने सारी नेगेटिविटी को पीछे छोड़ दिया। एक अच्छी फिल्म को कोई नहीं रोक सकता'।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में किया था 384 कलाकारों की कास्टिंग
मुकेश (Mukesh Chhabra) के करियर में 'रामायण' (Ramayana) और 'धुरंधर' (Dhurandhar) काफी अलग हैं, क्योंकि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद इन पर काम करना उनके लिए सबसे 'मुश्किल' रहा। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए उन्हें 384 कलाकारों को कास्ट करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'गैंग्स के समय, मैं अभी भी अपना काम सीख ही रहा था। अब शायद मुझे किसी फिल्म के लिए कास्टिंग करने में छह महीने न लगें, लेकिन इन दोनों फिल्मों के लिए हमें बहुत सारे कलाकारों को कास्ट करना पड़ा। मैंने 'रामायण' पर भी उतनी ही लगन और ईमानदारी से काम किया, जितनी 'धुरंधर' पर'।
रणबीर-रणवीर आएंगे एक ही फिल्म में नजर?
जब उनसे पूछा गया, 'क्या उन्हें लगता है कि रणबीर और रणवीर – जिनकी अक्सर एक-दूसरे से तुलना की जाती है – कभी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'दोनों ही जबरदस्त एक्टर हैं। दोनों का अपना-अपना अलग स्टाइल और काम करने का तरीका है। मुझे सच में लगता है कि उन्हें एक साथ कोई फिल्म करनी चाहिए। ऐसी एक जबरदस्त फिल्म बननी चाहिए। यह देश की सबसे बड़ी फिल्म होगी'।
-1777373457363.jpg)
बता दें कि मुकेश छाबड़ा ने रामायण (Ramayana) और धुरंधर (Dhurandhar) दोनों फिल्मों की कास्टिंग की है. जिनमें से धुरंधर रिलीज हो चुकी है और एक ब्लॉकबस्टर साबित हो गई। वहीं रामायण का फर्स्ट लुक सामने आया है फिल्म 2026 की दीवाली पर रिलीज होगी।