'करोड़ों का नुकसान झेल रहा हूं,' Shaktimaan फिल्म पर फिर बोले मुकेश खन्ना, रणवीर सिंह पर किया रिएक्ट
अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक बार फिर से शक्तिमान फिल्म और अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें
-1776591324687_m.webp)
शक्तिमान फिल्म पर मुकेश खन्ना (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सालों पहले हुआ था शक्तिमान फिल्म का एलान
फिल्म को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम रेस में
मुकेश खन्ना को इस वजह से हो रहा है नुकसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म शक्तिमान का नाम बीते समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद ये सुर्खियां भी तेज हो गई हैं कि रणवीर सिंह को ही ये कल्ट सुपरहीरो बनना चाहिए। लेकिन टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ऐसा नहीं मानते। उनको फिल्म की कास्टिंग को लेकर परहेज है।
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने बात का खुलासा किया है कि शक्तिमान फिल्म न बन पाने के कारण उनको करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। आइए एक नजर उनके इस बयान पर डालते हैं-
मुकेश खन्ना को हो रहा है नुकसान
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे मुकेश खन्ना ने हाल ही में जूम टीवी के साथ बातचीत में बताया है- उनके इस कड़े रुख की उन्हें काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। दरअसल Sony Pictures शक्तिमान पर फिल्म बनाना चाहता है और इस सुपहीरो मूवी को आगे बढ़ाने के लिए वे काफी एक्साइटेड हैं। यह मेरा ही नुकसान है। मैं करोड़ों का नुकसान झेल रहा हूं।
यह भी पढ़ें- Samay Raina ने शक्तिमान का उड़ाया मजाक तो भड़क गए मुकेश खन्ना, बोले- ' इतनी घटिया हरकत करने की जरूरत...'

क्योंकि Sony मुझे उतनी रकम देने के लिए तैयार है। लेकिन मैंने साफ कह दिया है। अभी जरा रुकिए, मुझे इस फिल्म के लिए कास्टिंग अच्छी नहीं लग रही है। उन्हें फिल्म बनाने के लिए एक स्टार की जरूरत, लेकिन मुझे नहीं। अगर मुझे इजाजत मिली,
खबरें और भी
-1776591975220.jpg)
तो मैं पूरे देश में शक्तिमान के लिए ऑडिशन करवाऊंगा ताकि कोई ऐसा मिल सके जो सचमुच शक्तिमान की छवि को साकार कर सके, जो दिखने में अच्छा हो, सीधा-सादा हो और दयालु हो। मेरे हिसाब से, कोई भी ऐसा एक्टर नहीं है, जिसकी पहले से ही कोई बनी-बनाई इमेज हो, वह शक्तिमान नहीं बन सकता। एक्टर के इस बयान के बाद एक बार फिर शक्तिमान फिल्म चर्चा में आ गई है।
रणवीर को लेकर फिर बोले मुकेश
मुकेश खन्ना ने ये साफ कर दिया था कि रणवीर सिंह शक्तिमान नहीं बनेंगे। एक बार उन्होंने फिर इसे दोहराया है और कहा है- वह अच्छे एक्टर हैं, उन्होंने धुरंधर में शानदार काम किया है और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लेकिन शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ टैलेंट की जरूरत नहीं, बल्कि इससे ज्यादा भीबहुत कुछ चाहिए होता है।