Samay Raina ने शक्तिमान का उड़ाया मजाक तो भड़क गए मुकेश खन्ना, बोले- ' इतनी घटिया हरकत करने की जरूरत...'
अभिनेता मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन समय रैना की उनके स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' में शक्तिमान का मजाक उड़ाने के लिए आलोचना की है। खन्ना ने युवा पीढ़ी क ...और पढ़ें
-1776525554300_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने एक बार फिर कॉमेडियन समय रैना की आलोचना की है। समय रैना (Samay Raina) ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' में उन पर कटाक्ष किया था।
इस शो में, 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' विवाद के बाद हालात बिगड़ने के बारे में बात करते हुए, रैना ने मुकेश खन्ना का इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए मजाक उड़ाया था। ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना यंग जेनरेशन जो कंटेंट कनज्यूम कर रही है उनसको लेकर क्रिएटर्स और व्यूअर्स पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें- 'सब कुछ छोड़कर बैठ जाओ...' अमिताभ बच्चन ने Samay Raina के पोलियो कमेंट के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
मैं कपिल शर्मा भी ठुकराया- मुकेश
उन्होंने कहा,“मेरा मानना है कि हम इस देश के बच्चों और युवाओं को प्रभावित करते हैं। मैंने कपिल शर्मा शो को भी ठुकरा दिया था। निमंत्रण मिलने के बावजूद मैं वहां नहीं गया। इसके बजाय मैंने अपना खुद का शो, मुकेश खन्ना शो किया। मैंने हमेशा कहा है कि इंटरव्यू गरिमापूर्ण तरीके से किए जा सकते हैं। इसमें घटिया हरकत करने की कोई जरूरत नहीं है। करोड़ों की टीआरपी मापदंड नहीं है अगर कुछ गलत लगे तो उसे कहने का साहस रखें।”
-1776525914277.jpg)
इस तरह के कंटेंट की लोकप्रियता पर निशाना साधते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि लोग कुछ देखने के लिए उत्सुक हैं और भीड़ जमा होती है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह सही है। आपको दर्शकों से भी सवाल करना चाहिए वे ऐसी चीजें क्यों देख रहे हैं?"
मुकेश ने कंटेंट क्रिएटर्स पर उठाया सवाल
मुकेश खन्ना ने इस तरह के चलन को कॉमर्शियल ड्रामा बताया और क्रिएटर्स पर जिम्मेदारी से ज्यादा मुनाफे को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यह एक व्यावसायिक ड्रामा है। अगर इसे इतनी ज्यादा दर्शक संख्या मिलती है, तो आप खुश होते हैं क्योंकि इससे कमाई हो रही है। लेकिन उस कमाई के लिए आप युवा पीढ़ी को भ्रष्ट कर रहे हैं। आपमें ज़मीर नहीं है। आपको संस्कार नहीं सिखाए गए कि आपको माता-पिता के बारे में ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"
-1776525936798.jpg)
मुकेश खन्ना ने की समय की आलोचना
उन्होंने समय रैना की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने उनके पॉपुलर सुपरहीरो किरदार शक्तिमान को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा- “यह रैना,जो इस तरह के कंटेंट को अपना बताकर दूसरों की आलोचना करते हैं, उन्होंने शक्तिमान जैसे किरदार की भी आलोचना की है। उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।”
खबरें और भी
इस विवाद की शुरुआत रणवीर द्वारा एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता के बारे में पूछे गए एक अजीब सवाल की वजह से हुई थी। इस सेगमेंट ने तुरंत ऑनलाइन आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप समय,रणवीर और अन्य लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं।