विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पैसा फेंक तमाशा देख', Mukesh Khanna का पान मसाला विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड स्टार्स पर फूटा गुस्सा

Published: Sat, 21 Sep 2024 09:17 AM (GMT+05:30)

Mukesh Khanna सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के ...और पढ़ें

मुकेश खन्ना ने पान मसाला का विज्ञापन करने वाले सितारों पर निकाला गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मुकेश खन्ना ने पान मसाला का विज्ञापन करने वाले सितारों पर निकाला गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पान मसाला ऐड करने वाले स्टार्स पर बोले मुकेश खन्ना
  2. आखिरी बार तेलुगु फिल्म में नजर आए थे मुकेश खन्ना
  3. शक्तिमान पर फिल्म बनाने की तैयारी में मुकेश खन्ना

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह बेधड़क होकर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते हैं। हाल ही में, उन्होंने पान मसाला का विज्ञापन करने वाले सितारों पर गुस्सा निकाला है।

बॉलीवुड के कई सितारे पान मसाला का विज्ञापन करते हैं। इस वजह से उन्हें कंगना रनौत समेत कई सितारे खरी-खोटी सुना चुके हैं। शक्तिमान स्टार मुकेश खन्ना ने भी उन बड़े सेलेब्स पर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। फोटो में एक साइड अजय देवगन (Ajay Devgn) पान मसाला के विज्ञापन में दिख रहे हैं और दूसरे साइड महेश मंजरेकर ऐड कर रहे हैं। 

बॉलीवुड स्टार्स पर भड़के मुकेश खन्ना

इस पोस्ट के साथ मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा, "क्या विज्ञापन की दुनिया चकाचौंध की दुनिया, पैसों की दुनिया बन कर रह गई है ? पैसा फेंक तमाशा देख। यही इसका आधार बन गया है ?? पैसा दो और कुछ भी बुलवा लो।क्या मॉडल्स, एक्टर्स का मकसद सिर्फ पैसा कमाना ही रह गया है?? उनका जमीर, समाज के प्रति उनका दायित्व , युवाओं के प्रति नगण्य हो गया है। किसी भी चीज, किसी भी प्रोडक्ट के बारे में अच्छा बोलना चाहे वो कितनी भी बुरी क्यों ना हो, उनका धर्म बन गया है ?? क्योंकि उन्हें इस काम के लिए पैसा मिल रहा है।"

यह भी पढ़ें- Mukesh Khanna के परिवार ने झेला भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द, बताया कितना दर्दनाक था वो समय

मुकेश खन्ना ने स्टार्स को बुलाया मदारी का बंदर

मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, "पैसा पैसा पैसा!!! कितना कमाओगे पैसा !! इसके बावजूद कि ये आपके पास जरूरत से ज्यादा भी है। जी हां, मैं बड़े-बड़े स्टार्स की बात कर रहा हूं। ऐड बनाने वाले मदारी बन गए हैं और कलाकार उनकी डुग-डुगी पर बंदर नाच दिखा रहे हैं। फिर चाहे ये केसरिया आदाब क्यों ना हो, जंगली रमी क्यों ना हो , गुटका शराब क्यों ना हो। बिना प्रोडक्ट की विश्वसनीयता जांचे कुछ भी बोले चले जा रहे हैं ये लोग! क्यों ? क्योंकि इसके लिए उन्हें बड़ी बड़ी रकमें दी जा रही हैं उनकी फीस के नाम पर।"

Mukesh Khanna

महाभारत एक्टर ने कहा, "समाज, युवा वर्ग, सेहत, लोगों के दिमाग पर उसका कितना बुरा असर पड़ रहा है ये कोई नहीं सोचता। न सरकार,न पुलिस, न सोशल मीडिया चलाने वाले अनेकों प्लेटफार्म। कब रुकेगी ये गंदगी ??उससे बड़ी बात कौन रोकेगा ये गंदगी ????"

यह भी पढ़ें- 'क्या मजबूरी थी', पान मसाला एड करने वाले एक्टर्स पर भड़कीं Kangana Ranaut, देश को बर्बाद करने का लगाया आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।