Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukul Dev Death: 'सन ऑफ सरदार' फेम एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    Updated: Sat, 24 May 2025 11:29 AM (GMT+05:30)

    Mukul Dev Death बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। वह सन ऑफ सरदार समेत कई बड़ी फिल्मों में अपनी ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 54 साल की उम्र में मुकुल देव का निधन
    2. टीवी और फिल्मों में काम कर चुके थे मुकुल
    3. मनोज बाजपेयी ने मुकुल के निधन पर जताया शोक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Actor Mukul Dev Death: फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है जिसने लोगों को दंग कर दिया है। सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों मे नजर आए जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह सिर्फ 54 साल के थे।

    मुकुल देव ने भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी हर भूमिका से लोगों का ध्यान खींचा और तारीफें बटोरीं। अचानक उनके निधन ने उनके चाहने वालों को दंग कर दिया है।

    नहीं रहे मुकुल देव

    कहा जा रहा है कि मुकुल देव का निधन शुक्रवार की रात को हुआ है। शनिवार की सुबह उनके दोस्त और जान-पहचान को जब पता चला कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे तो लोग उनके घर पहुंचने लगे। अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। आज शाम पांच बजे दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार है।

    यह भी पढ़ें- बेटे के सुसाइड के बाद तबाह हो गए थे कबीर बेदी, हाथ से फिसला काम, बोले- 'सड़कों पर आ...'

    Mukul Dev

    Photo Credit - Instagram

    मनोज बाजपेयी का छलका दर्द

    मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दोस्त की तस्वीर शेयर करते हुए नम आंखों से लिखा, "मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान। जब तक हम फिर से नहीं मिलते। ओम शांति।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

    इन टीवी शोज-फिल्मों में किया काम

    मुकुल देव ने 1996 में टीवी शो से डेब्यू किया था। वह कई टीवी शोज में नजर आए और फिर फिल्मों में अपनी शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म थी दस्तक जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। उन्होंने किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह आर राजकुमार, जय हो में खलनायक भी बन चुके थे। उनके फेमस टीवी शोज में प्यार जिंदगी है, कहानी घर घर की और कहीं दिया जले कहीं जिया नाम शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बादशाह' के इस विलेन के साथ Shah Rukh Khan का रीयूनियन, King में धांसू एंट्री से पहले सुहाना ने भेजा गिफ्ट