Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumtaz ने दारा सिंह संग की थीं एक दर्जन से ज्यादा फिल्में, कैसे मिला था बॉलीवुड की 'स्टंट क्वीन' का टैग?

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 05:37 PM (GMT+05:30)

    इंडस्ट्री की लीजेंड अभिनेत्रियों में मुमताज (Mumtaz) का नाम भी शामिल रहता है। 60 के दशक में युवा दिलों की धड़कनों के तौर पर मुमताज को पहचाना जाता था। ...और पढ़ें

    मुमताज का जन्मदिन 31 जुलाई को (Photo Credit-Jagran)
    मुमताज का जन्मदिन 31 जुलाई को (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज
    2. 77वां जन्मदिन मनाएंगी अभिनेत्री
    3. दारा सिंह जुड़ा था मुमताज का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिदिंया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी... फिल्म दो रास्ते का ये खूबसूरत गीत अभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) पर फिल्माया गया था। 60 से लेकर 70 के दशक तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वालीं मुमताज हर किसी के पंसदीदा एक्स्ट्रेसेज में से एक रहीं हैं। 31 जुलाई को उनका 77वां जन्मदिन मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपको मुमताज की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे हसीन पहलूओं से रूबरू कराएंगे, जिनके बारे में शायद ही आपको पहले पता हो। 

    कैसे शुरू हुआ फिल्म सफर

    जहां एक तरफ भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के नजदीक पहुंच गया था। वहीं उसी वर्ष महाराष्ट्र के मुंबई में 31 जुलाई 1947 को एक लड़की का जन्म होता है, जिसका नाम मुमताज रखा जाता है।

    ये भी पढ़ें- मुमताज के प्यार में पागल थे Yash Chopra, हाथ मांगने घर भी पहुंचे थे BR Chopra, पत्नी पामेला ने किया था बड़ा खुलासा

    महज 11 साल की उम्र में ही उन्हें अपने एक्टिंग के हुनर को दिखाने का मौका मिला और फिल्म सोने की चिड़िया से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मुमताज का फिल्मी सफर शुरू हुआ। इसके बाद 1963 में फिल्म गहरा दाग से ए ग्रेड एक्ट्रेस के तौर पर मुमताज ने अपने सुनहरे करियर का आगाज किया। 

    दारा सिंह एक दर्जन से ज्यादा फिल्में

    अपने करियर की शुरुआत में मुमताज ने भारत के मशहूर पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर काफी समय बिताया। अभिनेत्री ने उनके साथ एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जोकि व्यक्तिगत आधार पर किसी एक अभिनेता के साथ एक एक्ट्रेस की एकल फिल्मों के हिसाब से काफी बड़ा आंकड़ा माना गया। इन 16 एक्शन थ्रिलर मूवीज में जो नाम शामिल हैं, वो इस प्रकार हैं- 

    खबरें और भी

    1. फौलाद
    2. वीर भीमसेन
    3. टार्जन कम्स टू डेल्ही
    4. सिकंदर-ए-आजम
    5. रूस्तम-ए-हिंद
    6. राका
    7. डाकू मंगल सिंह
    8. टार्जन एंड किंग कॉन्ग
    9. जंग और अमन
    10. बॉक्सर
    11. दो दुश्मन
    12. ज्योत जले
    13. सैमसन
    14. आंधी और तूफान
    15. हरक्यूलस
    16. जवान मर्द

    क्यों मिला था बॉलीवुड स्टंट क्वीन का टैग

    जिस तरह से मुमताज के लोफर फिल्म को-स्टार धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहा जाता है, ठीक उसी तरह से मुमताज को भी बॉलीवुड की स्टंट क्वीन के नाम से जाना जाता है। उसके पीछे की वजह ये थी कि क्योंकि उन्होंने दारा सिंह की फिल्मों में एक्शन अवतार में अपनी छाप छोड़ी और इसी कारण उनको ये अनोखा टैग मिल गया था। हालांकि, निजी जिंदगी को लेकर भी दारा सिंह उनका नाम जुड़ा था। 

    राजेश खन्ना की फिल्म से बदल गई किस्मत 

    मुमताज के करीब 2 दशक के मुमताज के फिल्मी करियर को उठाकर देखा जाए तो उसमें से एक फिल्म ऐसी थी, जो बतौर एक्ट्रेस उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई।

    फिल्म का नाम था दो रास्ते (1969) और उसमें मुमताज के साथ सुपरस्टार राजेश खन्ना मौजूद थे। इस फिल्म के बाद से अभिनेत्री ने सिनेमा जगत में खुद को एक सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर दिया। इस फिल्म के अलावा मुमताज और राजेश की जोड़ी बंधन, सच्चा झूठा, अपना देश, आपकी कसम और रोटी जैसी कई मूवीज नजर आई।

    अचानक छोड़ा दी थीं फिल्में

    20 साल लगातार काम करने के बाद अचानक से मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री से अपना रुख मोड़ लिया था। दरअसल 1974 में उन्होंने बिजनेसमैन मयूर मधवानी के साथ शादी कर ली और वेडिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़ फैमिली पर ध्यान देने का फैसला कर लिया था। 1977 में आई फिल्म आईना में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखीं। हालांकि, इसके बाद 1990 में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ वह मूवी आंधियां भी नजर आई थीं। 

    ये भी पढ़ें- Zeenat Aman और मुमताज की 'लिव इन रिलेशनशिप' लड़ाई में कूदीं सायरा बानो, शादी के बिना साथ रहने पर रखी अपनी राय