Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं न कर सकती...', Firoz Khan के इस वादे पर Mumtaz बिकिनी पहनने के लिए हुई थीं राजी

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 12:27 PM (IST)

    मुमताज अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बनाई है। अब हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें

    बिकिनी पहनने के लिए मुमताज ने इसलिए किया था हां (Photo Credit: Instagram)
    बिकिनी पहनने के लिए मुमताज ने इसलिए किया था हां (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिकिनी पहनने के लिए मुमताज ने इसलिए किया था हां
    2. फिरोज खान ने किया था एक्ट्रेस से ये वादा
    3. एक्ट्रेस ने शेयर किया अपराध से जुड़ा किस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में पर्दे पर एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखने को मिल जाता है। दीपिका पादुकोण से लेकर दिशा पाटनी तक कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन बिकिनी पहनने हुए दिखाई दे जाती हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं हुआ करता था। 70-80 के दशक में किसी एक्ट्रेस को बिकिनी पहनने के लिए काफी मानना पड़ता था।

    ऐसे में अगर कोई एक्ट्रेस स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए बिकिनी पहन भी लेती थीं, तो लाइमलाइट का हिस्सा बन जाती थीं और इंडस्ट्री में उनके चर्चे होने लगते थे। अब उस समय की फेमस एक्ट्रेस रहीं मुमताज ने बिकिनी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: मुमताज के प्यार में पागल थे Yash Chopra, हाथ मांगने घर भी पहुंचे थे BR Chopra, पत्नी पामेला ने किया था बड़ा खुलासा

    फिरोज खान के लिए कहा हां

    साल 1972 में आई फिल्म 'अपराध' के लिए मुमताज ने बिकिनी पहनी थी। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था। अब हाल ही में जूम के साथ बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने शेयर किया कि उस समय वह टॉप एक्ट्रेसेस में एक थीं। इसलिए वह उन दिनों बिकिनी पहनने के लिए न भी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने सिर्फ फिरोज खान के लिए हां कहा था।

    डायरेक्टर ने किया था ये वादा

    दरअसल, शूटिंग के दौरान फिरोज खान ने उनसे एक वादा किया था। डायरेक्टर ने कहा था कि अगर उन्हें बिकिनी वाला सीन अच्छा नहीं लगा, तो वह उसे एडिट कर देंगे। ऐसे में मुमताज ने उन पर भरोसा दिखाया और इसके लिए हां कह दिया था।

    खबरें और भी

    बिकिनी पहनने के बाद मिले कई ऑफर

    इंटरव्यू में उन्होंने आगे बताया कि सीन देखने के बाद उन्हें लगा कि वह अच्छी लग रही हैं। इसके बाद उन्हें कई बिकिनी पहनने वाले सीन के ऑफर आने लगे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

    इसके साथ ही एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अब चीजें बदल गई हैं। आजकल एक्ट्रेस काफी बोल्ड हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने आखिर में सवाल भी किया कि क्या साड़ी में कोई महिला ग्लैमरस नहीं लग सकती, अगर उसे थोड़ा नीचे पहना जाए।

    यह भी पढ़ें: 'उन्हें भी इंडिया में मौका मिलना चाहिए...' मुमताज ने की पाकिस्तानी एक्टर्स की तारीफ, बोलीं- उनमें टैलेंट है