विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के सैर-सपाटे पर Mumtaz, फवाद खान और Rahat Fateh Ali Khan संग फोटो देख भड़के फैंस

Published: Fri, 19 Apr 2024 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:59 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस मुमताज को भला कौन नहीं जानता। अपने दौर की शानदार एक्ट्रेस रहीं मुमताज फिलहाल पड़ोसी ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सेलेब्स संग नजर आईं मुमताज (Photo Credit-Instagram)
पाकिस्तानी सेलेब्स संग नजर आईं मुमताज (Photo Credit-Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। बेशक वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन फिर भी अक्सर किसी न किसी वजह से उनका नाम सुर्खियां बटोरता है। मौजूदा समय में आपकी कसम फिल्म अदाकारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दौरे पर हैं। 

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ खास मुलाकात की है और उनके साथ लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसको लेकर अब मुमताज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

पाकिस्तानी सेलेब्स से मिलीं मुमताज

फिल्मों के बाद अब मुमताज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के आफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी लाइफ के हर छोटे बड़ अपडेट की जानकारी जान सकते हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पाकिस्तान ट्रिप की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। 

इन फोटो में मुमताज पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार फवाद खान और दिग्गज गायक राहत फतेह अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं। यही नहीं पाकिस्तान के सुरों के सरताज गुलाम अली खान के साथ भी मुमताज मिली हैं। अदाकारा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस का पारा चढ़ गया और वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

ट्रोल के निशाने पर मुमताज 

एक यूजर ने मुमताज की इन तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा है- इंडिया का खाएंगे लेकिन दिल हमेशा पाकिस्तान के लिए धड़कता है, इन बॉलीवुड वालों का। इस तरह से तमाम फैंस मुमताज को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इससे ये साफ होता है कि एक्ट्रेस का पाकिस्तान जाना और वहां फिल्मी सितारों से मिलना प्रशंसकों को रास नहीं आ रहा है।

इन मूवीज के लिए फेमस हैं मुमताज

बतौर एक्ट्रेस मुमताज ने 60 से लेकर 70 के दशक तक हिंदी सिनेमा पर राज किया था। इस दौरान उन्होंने रोटी, लोफर, आपकी कसम, दुश्मन और खिलौना जैसी कई शानदार मूवीज की। मालूम हो कि सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी काफी सुपरहिट रही थी। 

ये भी पढ़ें- 'वो तो शुरुआत से ही...', जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।