यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumtaz Instagram: इंस्टाग्राम पर आते ही छा गईं मुमताज, 75 साल की उम्र में इंटेंस वर्कआउट देख फैंस हुए हैरान
Mumtaz Instagram Debut साठ और सत्तर के दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज की फिल्में देखकर आज भी फैंस के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। कुछ दिनों पहले ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Mumtaz Instagram Debut: अपनी अदाएगी और एक प्यारी सी मुस्कान से फैंस के दिलों की हार्टबीट बढ़ाने वालीं मुमताज ने अब सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू कर दिया है। साठ और सत्तर के दशक में अपनी फिल्मों से मुमताज ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया है।
हालांकि, काफी सालों से मुमताज मीडिया कैमरा से दूर थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस से दोबारा जुड़ने का एक जरिया ढूंढ लिया है। एक्ट्रेस ने 75 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया है। फैंस के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर की, जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं।
75 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं मुमताज
दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की। बीते जमाने की दिलकश अदाकारा ने जिम में पसीना बहाते हुए भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इन वीडियो में मुमताज पैरों की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।
हालांकि, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं और वह खुद भी महज दो लोगों को ही फॉलो करती हैं। उन्होंने 'इंडियन आइडल' का भी एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस उम्र में भी उनके डांस को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
खबरें और भी
आज भी बेहद खूबसूरत हैं मुमताज
मुमताज 75 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं। उनके चेहरे का चार्म आज भी उनके फैंस को दीवाना बना देता है। मुमताज के करियर की बात करें तो उन्होंने 11 साल की छोटी सी उम्र में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साठ के दशक में फिल्म 'स्त्री' से बतौर युवा अभिनेत्री अपनी शुरुआत की थी।
उनके चेहरे का चार्म इस फिल्म के बाद उन्होंने सेहरागहरा दाग, खानदान, मेरे सनम, काजल जैसी कई फिल्मों में काम किया। मुमताज की लास्ट फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने खुद का ही किरदार निभाया था। मुमताज की दो बेटियां हैं, जिनके नाम नताशा और तान्या है।