Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वो अच्छी एक्ट्रेस नहीं...' Mumtaz ने जीनत अमान पर दिया ऐसा स्टेटमेंट, संजीव कुमार को बताया खराब एक्टर

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 05:17 PM (IST)

    दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में संजीव कुमार को 'स्टार' और जीनत अमान को 'अच्छी अभिनेत्री' न मानने का बयान दिया है। उन्होंने स्टार और अभिनेता के ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने बीते जमाने के कई एक्टर्स पर अपनी राय दी जिसके कारण वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने स्टार और अच्छे अभिनेता के बीच का अंतर स्पष्ट किया। इस बीच मुमताज ने कहा कि उन्होंने संजीव कुमार को कभी बड़ा स्टार नहीं माना और उनके जीनत अमान अच्छी अभिनेत्री नहीं थीं।

    संजीव कुमार को एक्टर कहना गलत

    विक्की लालवानी से बातचीत में मुमताज ने संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) को स्टार न कहने वाली अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा, “मैंने क्या गलत कहा? मैं यह नहीं कह रही कि वह एक बेहतरीन अभिनेता नहीं थे। स्टार होने और अभिनेता होने में जमीन-आसमान का फर्क होता है। दिलीप कुमार, देव आनंद, शम्मी कपूर, ये सभी स्टार थे। संजीव कुमार ने कैरेक्टर रोल और सपोर्टिंग रोल किए। वह बहुत अच्छे इंसान थे, बहुत ही सभ्य थे, लेकिन स्टार और अभिनेता में फर्क होता है।

    Sanjeev (2)

    आपने कहा कि वह बहुत बड़े स्टार थे, और मैंने जवाब दिया कि वह बहुत बड़े स्टार नहीं थे। वह एक अच्छे अभिनेता थे, लेकिन मैं दिलीप कुमार, देव आनंद और टॉप एक्टर्स को ही बड़े स्टार मानती हूं।”

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के लिए भागी-भागी हॉस्पिटल पहुंची थीं मुमताज, फिर भी नहीं हो पाई बात; एक्ट्रेस को रह गया ये मलाल

    जीनत अमान अच्छी अभिनेत्री नहीं - मुमताज

    मुमताज ने इस बात पर जोर दिया कि इंडस्ट्री में स्टार शब्द को बहुत ही हल्के में इस्तेमाल किया जाता है। जीनत अमान के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा,“जीनत अमान, ठीक है। जीनत अमान एक बहुत अच्छी अभिनेत्री नहीं थीं, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, मैं उनसे भी माफी मांगती हूं। उन्हें कितने पुरस्कार मिले? अगर आप हर किसी को स्टार कहेंगे, तो यह कैसे काम करेगा? हर कोई स्टार नहीं होता। हर कोई स्टार नहीं बन सकता; हर कोई दिलीप कुमार नहीं बन सकता। स्टार बनने में सालों लग जाते हैं, तब तक तो बाल भी झड़ जाते हैं। मीना कुमारी, मधुबाला, नरगिस, रेखा, ये अभिनेत्रियों में असली स्टार्स थीं।”

    Zeenat (6)

    11 साल की उम्र में किया था डेब्यू

    मुमताज असकारी माधवानी, जिन्हें इंडस्ट्री में मुमताज के नाम से जाना जाता है ने 11 वर्ष की आयु में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म लाजवंती (1958) से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें राम और श्याम (1967), मेरे हमदम मेरे दोस्त (1968) और ब्रह्मचारी (1968) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता था। उनके करियर में सफलता दो रास्ते (1969) से मिली। उनकी आखिरी फिल्म 1990 में आई आंधियां थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुमताज के साथ 'कोई सहरी बाबू दिल लहरी' गाने पर मस्त डांस करती नजर आईं Asha Bhosle, वायरल हो रहा पुराना वीडियो