यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होली से पहले गुलाबो बनीं Ayesha Khan, इंटरनेट पर कातिलाना हुस्न से फिजाओं में घोला रंग
बिग बॉस 17 फेम आयशा खान ने अपनी खास पहचान बना ली है। शो के विनर Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक ...और पढ़ें

HighLights
- आयशा खान ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें
- खूबसूरती के दम पर खींचा सबका ध्यान
- होली से पहले बिग बॉस फेम ने किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयशा खान ग्लैमर्स की दुनिया की अब एक ऐसा नाम बन गई हैं, जिनको लेकर आए दिन सुर्खियां तेज होती हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से अपनी खास पहचान बनाने वालीं Ayesha Khan अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
एक बार से आयशा ने फैंस के दिलों की धड़कनों का बढ़ा दिया है, जिसका कारण उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं, जो फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन फोटो में वह अपने किलर लुक और सादगी से महफिल लूट रही हैं।
आयशा खान की लेटेस्ट फोटो ने किया कमाल
बिग बॉस सीजन 17 के विनर रहे मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर सलमान खान के शो में एंट्री लेने वालीं आयशा अब एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं, इस आधार पर शनिवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है।


इन फोटो में आप देख सकते हैं कि वह गुलाबी रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। इस साड़ी में उनका लुक बेहद कातिलाना लग रहा है, जो फिजाओंं ंमें खूबसूरती का रंग घोल रहा है। आयशा की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा कमाल की हैं, जिन पर से आप एक पल के लिए भी अपनी नजरे नहीं हटा पाएंगे।
खबरें और भी


इसके अलावा उनकी इठलाती-बलखाती अदाएं भी इन तस्वीरों में चार चांद लगा रही हैं। आलम ये है कि आयशा खान की ये फोटो अब इंटरनेट पर होली से पहले आग लगाने का काम कर रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर और कमेंट कर रहे हैं।

जल्द ही फिल्मों में दिखेंगी आयशा
आयशा खान की किस्मत बिग बॉस शो से बाहर आने के बाद सही मायनों में चमकी है। वह जल्द ही फिल्मों दुनिया में डेब्यू करती दिखेंगी। तेलुगु सुपरस्टार दुलकर सलमान खान के साथ आने वाले समय में एक साउथ मूवी करती हुई दिखाई देंगी।