Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayesha Khan Hospitalized: अस्पताल में भर्ती हुईं 'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान, कहा- 'मैं फिर...'

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 11:07 AM (IST)

    Ayesha Khan बिग बॉस सीजन 17 से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शो से निकलने के बाद भी आयशा आए दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आयशा खान को अस्पताल में भर ...और पढ़ें

    अस्पताल में भर्ती हुईं आयशा खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अस्पताल में भर्ती हुईं आयशा खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अस्पताल में भर्ती हुईं आयशा खान
    2. आयशा खान ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर
    3. आयशा की तबीयत के लिए परेशान फैंस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ayesha Khan Hospitalized: जानी-मानी अभिनेत्री आयशा खान को सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' से पॉपुलैरिटी मिली है। शो में आयशा अपनी बीमारी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। वह कई बार बिग बॉस के घर में बेहोश हो गई थीं।

    यही नहीं, एक बार आयशा खान की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। अब आयशा की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अस्पताल में भर्ती हुईं आयशा खान 

    आयशा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर की है, जिसके बाद लोग उनके लिए काफी परेशान हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस के हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई है। फोटो शेयर करते हुए आयशा खान ने कैप्शन में लिखा, "हम यहां फिर आ गए।" 

    यह भी पढ़ें- 'इश्क निभाऊं, कैसे भुलाऊं', Ayesha Khan ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा वीडियो, ट्रोल्स की बोलती कर दी बंद!

    रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहीं आयशा खान

    आयशा खान 'बिग बॉस सीजन 17' में एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का पर्दाफाश करने के लिए आई थीं। उन्होंने मुनव्वर पर टू टाइमिंग और धोखा देने समेत कई आरोप लगाए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच नजदीकियां भी दिखीं। शो में दोनों के बीच नोक-झोंक भरा रिश्ता काफी लाइमलाइट में रहा। इस बीच कई बार शो में आयशा बेहोश भी हो गई थीं। 

    कौन हैं आयशा खान?

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ आयशा खान जानी-मानी अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। इन दिनों वह साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं। जल्द ही आयशा साउथ के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी भास्कर' में नजर आएंगी। फिल्म में आयशा और दुलकर सलमान की जोड़ी देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा आयशा खान म्यूजिक वीडियोज पर भी फोकस कर रही हैं। कुछ दिन पहले आयशा को अभिषेक के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- Dulquer Salmaan के लिए क्रेजी हुए फैंस, 'लकी भास्कर' के सेट पर पहुंची भयंकर भीड़, Ayesha Khan भी कर रही हैं काम