Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dulquer Salmaan के लिए क्रेजी हुए फैंस, 'लकी भास्कर' के सेट पर पहुंची भयंकर भीड़, Ayesha Khan भी कर रही हैं काम

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 03:23 PM (IST)

    स्टार काम फैंस से ही चलता है लेकिन कई बार ये प्यार मुसीबत भी बन जाता है। अब हाल ही में साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान को इससे दो- चार होना पड़ा। एक्टर अपन ...और पढ़ें

    दुलकर सलमान के लिए क्रेजी हुए फैंस, (X Image)
    दुलकर सलमान के लिए क्रेजी हुए फैंस, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुलकर सलमान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। अब एक्टर की फैन फॉलोइंग हिंदी फैंस के बीच भी बढ़ने लगी है। कुछ समय पहले एक्टर वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब्स में नजर आए थे, जिसे खूब पसंद किया गया। दुलकर सलमान अब अपने फैंस को लेकर चर्चा में बटोर रहे हैं

    दुलकर सलमान को हाल ही में उनके फैंस ने घेर लिया। अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'शक्तिमान' की शूटिंग से पहले ही 'तमराज किलविश' के लुक में दिखाई दिए रणवीर सिंह, पहचानना हुआ मुश्किल

    दुलकर से मिलने पहुंचे फैंस

    दुलकर सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लकी भास्कर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिसके लिए सेट हैदराबाद में तैयार किया गया है। दुलकर सलमान के आने के पहले ही उनके सैकड़ों चाहने वाले सेट पर इकट्ठा हो गए। एक्टर जैसे ही लकी भास्कर के सेट पर पहुंचे, उनकी गाड़ी को फैंस ने घेर लिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    एक्टर ने अदा किया शुक्रिया

    हालांकि, दुलकर सलमान के लिए सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को देखते ही एक्टर अपनी कार से निकालकर दूर जा खड़े हुए और वहां से फैंस को हाथ हिलाकर शुक्रिया अदा किया।

    दुलकर की फिल्म में बिग बॉस कंटेस्टेंट

    दुलकर सलमान  की फिल्म हाल ही में आयशा खान को लेकर चर्चा में आई थी। बिग बिस 17 की इस कंटेस्टेंट ने शो में एंटरटेनमेंट का खूब तड़का लगाया। ऐसे फैंस एक्ट्रेस से जुड़ी हर अपडेट पर नजरे रखे बनाए हुए हैं।

    खबरें और भी

    दुलकर के साथ आयशा कर रहीं काम

    आयशा खान ने कुछ दिनों पहले जानकारी शेयर की वो दुलकर सलमान के साथ काम करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जानकारी दी कि वो दुलकर सलमान की आगामी फिल्म लकी भास्कर में काम करने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 ने चमका दी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, Dulquer Salmaan की फिल्म में मिला हीरोइन बनने का मौका

    आयशा खान की बिग बॉस जर्नी

    आयशा खान के बिग बॉस 17 की जर्नी के बारे में बात करें, तो उन्होंने सलमान खान के शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो बिग बॉस में सिर्फ मुनव्वर फारुकी से माफी मंगवाने आई हैं, क्योंकि उन्होंने धोखा दिया। आयशा ने मुनव्वर फारूकी पर टू टाइमिंग का आरोप लगाया था।