यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munawar Faruqui की एक्स Ayesha Khan का इस एक्टर पर आया दिल, बाहों में बाहें डाले हुईं रोमांटिक
बिग बॉस 17 से चर्चा में आईं Ayesha Khan अब सोशल मीडिया पर जाना माना नाम बन चुकी हैं। इस शो में पार्टिसिपेट करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके स ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थीं आयशा खान
- मुनव्वर फारुकी के साथ थीं रिलेशन में
- आयशा खान का म्यूजिक वीडियो आउट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट में आईं आयशा खान (Ayesha Khan) को आज भी सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड कहकर फैंस चिढ़ाते हैं। उन्होंने शो में दावा किया था कि कॉमेडियन उनके साथ रिलेशन में थे और टू टाइमिंग करते हुए उनके साथ धोखा किया था। आयशा ने 'बिग बॉस 17' में लंबा सफर तय किया। इस शो के खत्म होने के बाद भी वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।
आयशा खान सोशल मीडिया पर एक्टिव पर्सनालिटी हैं। वह अक्सर अलग-अलग तरह के रील्स बनाती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। कुछ दिनों पहले आयशा का अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस गाने के बाद अब आयशा किसी और की बाहों में रोमांस करती देखी गईं।
इस एक्टर के साथ रोमांटिक हुईं आयशा खान
सोशल मीडिया सेंसेशन आयशा खान टेलीविजन एक्टर मोहक नारंग (Mohak Narang) की बाहों में बाहें डाली नजर आईं। दरअसल, इनका म्यूजिक वीडियो 'मुस्कान' रिलीज हुआ है, जिसमें ये दोनों लवर्स के रोल में हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने दोनों की जोड़ी का तारीफ की है। साथ ही आयशा का लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
लोगों को आई मुनव्वर की याद
इस वीडियो में लोगों ने आयशा और मोहक की जोड़ी की तारीफ की है। हालांकि, कुछ यूजर्स को मुनव्वर फारुकी की भी याद आ गई। एक ने लिखा, 'इस वीडियो में मुनव्वर क्यों नहीं है।' वहीं, एक ने कमेंट किया, 'काश साथ में मुनव्वर होता।'
यह भी पढ़ें: सैलून के बाहर नजर आईं Kriti Kharbanda के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो, 13 मार्च को इस जगह शादी करेगा कपल