Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayesha Khan के बाद Munawar Faruqui ने शेयर की अपने वैलेंटाइन पार्टनर की फोटो, आपको भी होगा जाएगा प्यार

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 10:54 PM (IST)

    Munawar Faruqui Valentine Post मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) बिग बॉस सीजन 17 के विनर बनकर काफी सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में कोलकाता से मुंबई ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी वैलेंटाइन डे (Photo Credit Instagram)
    मुनव्वर फारूकी वैलेंटाइन डे (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munawar Faruqui Valentine Post: बिग बॉस सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) शो खत्म होने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी मिस्ट्री गर्ल संग एक फोटो शेयर की थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी नई गर्लफ्रेंड की अफवाहें तेज हुई थीं।

    हालांकि, इस पोस्ट के करीब दो घंटे बाद कॉमेडियन खुद इस खबर से पर्दा उठा दिया था और वीडियो शेयर कर बताया था कि वो कई मिस्ट्री गर्ल नहीं बल्कि खुद वहीं थे। खैर ये पहली बार नहीं है जब मुन्ना अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हो।

    बिग बॉस हाउस में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एक-एक कर उनके पत्ते खोले थे। अब इन सबके बीच मुनव्वर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर संग एक फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कौन है वह शख्स जिसके बाद मुनव्वर ने अपना ये खास दिन सेलिब्रेट किया।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui संग हाथों में हाथ डालकर घूमती दिखीं ये खूबसूरत एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- भाई बहन की क्या जोड़ी है

    मुनव्वर फारूकी का पोस्ट

    वैलेंटाइन डे पर कोई अपने पार्टनर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहा है। वहीं अब मुनव्वर फारूकी ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है,जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां,मुन्ना ने अपना वैलेंटाइन अपने बेटे के साथ सेलिब्रेट किया।

    खबरें और भी

    फोटो में मुनव्वर ने अपने बेटे मिकाइल की एक झलक शेयर की है, जिसमें वह सोते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, होम... हैप्पी वैलेंटाइन डे। 

    यंग एज में हो गई थी शादी

    शो लॉकअप में मुनव्वर ने खुलासा किया था कि वो शादीशुदा हैं और उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था। साथ ही मुनव्वर ने ये भी बताया था कि उनकी शादी यंग एज में हो गई थी और उनका एक बेटा भी है। आगे मुनव्वर ने कहा था कि वो और उनकी पत्नी अलग हो गए हैं और मामला कोर्ट में है।

    यह भी पढ़ें- कोलकाता में टीवी की इस हसीना के साथ इश्क लड़ाएंगे Munawar Faruqui, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये फोटो

    हालांकि मुनव्वर और जैस्मिन 2022 में अलग हो गए। इसके बाद मुनव्वर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला सिताशी को डेट करना शुरू किया। बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले उनका नाजिला सिताशी संग ब्रेकअप हो चुका था। इन दिनों मुनव्वर सिंगल है।