यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sharvari Wagh ने बताया कैसा है रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सनी कौशल के भाई-भाभी संग रिश्ता, सुनकर फैंस हो सकते हैं हैरान
शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म मुंज्या को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। यह मूवी सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने विक् ...और पढ़ें

HighLights
- 'मुंज्या' की सफलता एन्जॉय कर रही हैं शरवरी
- एक्ट्रेस ने कटरीना-विक्की के लिए कही ये बात
- जॉन अब्राहम के साथ वेदा में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तृप्ति डिमरी के बाद नेशनल क्रश का टैग अपने नाम कर चुकी एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। यह मूवी कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। ऐसे में अब एक्ट्रेस इस समय फिल्म की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं।
अक्सर शरवरी वाघ को लेकर यह खबर आती रही है कि वह विक्की कौशल के भाई सनी कौशल को डेट कर रही हैं। कई बार दोनों को साथ देखा गया और खास मौकों पर दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार लुटाते हुए भी नजर आते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif ने देवर सनी कौशल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को विश किया बर्थडे, जाहिर की अपनी ये इच्छा
अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से विक्की कौशल और कटरीना कैफ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर फैंस हैरान हो सकते हैं।

विक्की-कटरीना के लिए क्या बोलीं शरवरी
हाल ही में फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए एक्ट्रेस से फैन के कुछ सवाल पूछे गए। इसमें से एक सवाल था कि वह विक्की कौशल और कटरीना कैफ में से किसके साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। इसके जवाब में 'मुंज्या' एक्ट्रेस ने कहा कि उनके हिसाब से दोनों के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।

विक्की-कटरीना को दिया पावर कपल का टैग
इसके साथ ही जब उनसे दूसरा सवाल किया गया कि पावर कपल वर्ड सुनते ही उनके माइंड में किसका नाम आता है, तो शरवरी ने बिना टाइम लिए विक्की-कैट का नाम लिया।

आलिया के साथ करेंगी काम
शरवरी को लेकर ऐसी खबरें आ रही है कि वह जल्द ही वाईआरएफ की एक फिल्म में आलिया के साथ नजर आ सकती हैं, जो स्पाई यूनिवर्स होने वाली है। इसके साथ ही अगस्त में जॉन अब्राहम के साथ उनकी मूवी वेदा आने वाली है, जो 15 अगस्त को रिलीज होगी।