यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sharwari Wagh Photos: नई नेशनल क्रश बनीं Munjya की 'बेला', इस राजनेता की नातिन हैं शरवरी वाघ
हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की चर्चा इस वक्त हर तरफ चल रही है। कमाल की एक्टिंग से ...और पढ़ें

HighLights
- बेहद खूबसूरत हैं मु्ंज्या की बेला
- राजनीति से शरवरी वाघ के परिवार का नाता
- शरवरी की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक कबीर खान की वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) को लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं। इस मूवी में बेला का किरदार अदा कर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है।
इतना ही नहीं उनके लुक्स और खूबसूरती को लेकर अब शरवरी को नई नेशनल क्रश करार दिया जा रहा है। आइए एक नजर उनकी कुछ शानदार तस्वीरों की तरफ डालते हैं।
बेहद खूबसूरत हैं शरवरी
27 वर्षीय शरवरी वाघ असल जिंदगी में काफी खूबसूरत दिखती हैं, जिसका सबूत उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद तस्वीरें हैं। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि अपने किलर लुक से वह फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं। हॉटनेस के मामले में शरवरी अन्य किसी बी टाउन एक्ट्रेसेज से कम नहीं लग रही हैं।
ये भी पढ़ें- Munjya Box Office Day 7 Collection: 50 करोड़ की तरफ 'मुंज्या' ने लगाई छलांग, एक हफ्ते में ही हुई मालामाल

.jpg)
कातिलाना निगाहों वालीं शरवरी वाघ की इन फोटोज को देखकर आप भी दिल फिसल जाएगा। ये तमाम तस्वीरों से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि बोल्डनेस से शरवरी हर किसी को दीवाना बना सकती हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो उनकी ये फोटो बेहद शानदार हैं और इंटरनेट पर तबाही मचाने के लिए काफी हैं।


मालूम हो कि शरवरी बतौर एक्ट्रेस फिल्म बंटी बबली 2 फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले निर्देशक लव रंजन और संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

आने वाले समय में वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म वेधा में भी दिखेंगी, जोकि 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

राजनेता की नातिन हैं शरवरी वाघ
दरअसल शरवरी वाघ का पॉलिटिकल फैमिली बैकग्राउंड है। उनके दिवंगत नाना मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी शरवरी ने फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया है।