विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munjya Ticket Price Drop: 'चंदू चैंपियन' की नाक में दम करेगा 'मुंज्या', फिल्म की टिकट पर आया धमाकेदार ऑफर

Published: Thu, 13 Jun 2024 08:47 PM (IST)

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है। कम बजट में ...और पढ़ें

कम हुए मुंज्या के टिकट के दाम, (X Image)
कम हुए मुंज्या के टिकट के दाम, (X Image)

HighLights

  1. बढेंगा 'मुंज्या' का बिजनेस
  2. 'स्त्री 2' का ट्रेलर होगा रिलीज
  3. दर्शकों के जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर फिल्म मुंज्या बंपर ऑफर लेकर आई है। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। इस बीच अब फिल्म बिजनेस बढ़ाने के लिए एक और तरकीब लेकर आई है, जिससे दर्शकों की जेब पर भी बोझ नहीं पड़ेगा और मुंज्या की कलेक्शन में उछाल भी आ जाएगा। मेकर्स ने फिल्म के टिकट की कीमत घटा दी है।

मुंज्या के लिए बॉक्स ऑफिस का सफर अब तक ठीक- ठाक रहा है। रिलीज के एक हफ्ते में फिल्म ने शानदार बिजनेस करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- Munjya Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ब्रह्मराक्षस 'मुंज्या' का कहर, 6वें दिन भी बिजनेस रहा शानदार

चंदू चैंपियन नहीं लगाएंगा बिजनेस में सेंध

मुंज्या के कलेक्शन में ओपनिंग वीकेंड पर उछाल देखने को मिला। वर्क डेज में भी फिल्म ने कमाई की रफ्तार बनाए रखी। इसके साथ ही मुंज्या आने वाले वीकेंड पर एक बार फिर छलांग लगाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन शुक्रवार को कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हो रही है यानी मुंज्या के बिजनेस में सेंध लगना तय है। ऐसे में मेकर्स एक नया ऑफर लेकर आ गए।

कितने कम हुए मुंज्या के टिकट के दाम ?

मुंज्या के टिकट के दाम कम कर दिए गए। ये ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए दिया गया है। शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में मुंज्या के टिकट के दाम 150 रुपये कर दिए गए है। इसके साथ ही दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी है। शुक्रवार को मुंज्या के साथ स्त्री 2 का टीजर भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Munjya से पहले इन फिल्मों ने दिखाई लोक कथाओं की रहस्यमयी दुनिया, इस मूवी की पहेली ने मचाया सबसे ज्यादा शोर

कैसी है मुंज्या की स्टार कास्ट ?

मुंज्या का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा ने लीड रोल निभाया है। इनके अलावा मुंज्या में मोना सिंह, सत्यराज और अनय कामत ने भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी मुंज्या नाम के ब्रह्मराक्षस पर आधारित है, जो शादी करने के अपने अधूरे सपने को पूरा करने की कोशिश करता है, लेकिन इस बीच शरवरी वाघ और अभय वर्मा फंस जाती हैं।   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।