विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur The Movie की सफलता से खुश हुए 'मुन्ना भैया', पंकज त्रिपाठी संग फोटो शेयर कर जताया अभार

Published: Wed, 09 Sep 2026 04:35 PM (IST)

अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने अपनी लेटेस्ट फिल्म मिर्जापुर की सफलता पर जनता का आभार जताया है।

अभिनेता दिव्येंदु शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अभिनेता दिव्येंदु शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मिर्जापुर फिल्म ने मचाया धमाल

  2. दिव्येंदु शर्मा ने जताई खुशी

  3. शेयर किया स्पेशल पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म मिर्जापुर सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। वेब सीरीज के बाद फिल्म फॉर्मेट में मिर्जापुर ने सभी का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई भी नजर आ रही है। 

इस बीच अपनी फिल्म की सफलता पर मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) ने खुशी जताई है। उन्होंने पंकज त्रिपाठी संग मिलकर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और फैंस को शुक्रिया कहा है। आइए एक नजर दिव्येंदु के इस पोस्ट पर डालते हैं-

मिर्जापुर फिल्म की सफलता पर बोले दिव्येंदु शर्मा

दिव्येंदु शर्मा ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस में उनके साथ मिर्जापुर द मूवी के कालीन भैया उर्फ एक्टर पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं। इस इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में फैंस को धन्यवाद बोलते हुए दिव्येंदु शर्मा ने लिखा है- फैमिली हैं आप लोग हमारी और आपने साबित भी कर दिया। मिर्जापुर फैमिली की तरफ से धन्यवाद।

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दिखाए तेवर, 5 दिन में भरी मेकर्स की झोली; 'गद्दी' पर पैनी नजर

mirzapur the movie 2

इस तरह से दिव्येंदु शर्मा ने मिर्जापुर द मूवी की कमर्शियल सक्सेस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीरीज के बाद फिल्म मे मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है और फैंस का दिल जीत लिया है। हर कोई मिर्जापुर द मूवी में उनकी एक्टिंग की प्रशंसा कर रहा है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Divyenndu 💫 (@divyenndu)

इसके अलावा गौर किया जाए दिव्येंदु शर्मा स्टारर मिर्जापुर द मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड मिर्जापुर द मूवी 176 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। 

दिव्येंदु शर्मा की अगली फिल्म

मिर्जापुर द मूवी के बाद गौर किया जाए दिव्येंदु शर्मा की अगली फिल्म की तरफ तो उसका नाम मडगांव एक्सप्रेस 2 है। जिसका निर्देशन कुणाल खेमू कर रहे हैं। इसके अलावा दिव्येंदु ओटीटी की वेब सीरीज वेटिंग है में भी लीड रोल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- मंगलवार को Mirzapur The Movie का भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाला मोटा पैसा; 5 दिन में बजट वसूल!