Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'इतना बड़ा कांड...' एअर इंडिया की फ्लाइ़ट में फिर गड़बड़ी, म्यूजिक डायरेक्टर ने दिखाया प्लेन के अंदर का हाल

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 10:31 AM (IST)

    अहमदाबाद विमान हादसे के एक महीने बाद एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर से गड़बड़ी की खबर आ रही है। म्यूजिक डायरेक्टर साजिद अली ने एक वीडियो के जरिए फ्लाइट ...और पढ़ें

    साजिद अली ने एअर इंडिया फ्लाइट पर निकाला गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    साजिद अली ने एअर इंडिया फ्लाइट पर निकाला गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर से दिक्कत
    2. क्रू मेंबर्स पर भड़के म्यूजिक डायरेक्टर साजिद
    3. फ्लाइट में रोते और परेशान दिखे बच्चे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे के एक महीने बाद एक म्यूजिक डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर एअर इंडिया के फ्लाइट की गड़बड़ी की शिकायत की है। विमान में हुई गड़बड़ी के बाद यात्री परेशान हो गए और बच्चे भी रोने लगे। उन्होंने क्रू मेंबर्स पर भी अपना गुस्सा निकाला है।

    यह म्यूजिक डायरेक्टर हैं साजिद अली (Music Director Sajid Ali) जो हाल ही में दुबई से मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट (Air India Flight) में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि एअर इंडिया फ्लाइट में पिछले डेढ़ घंटे से लाइट नहीं आ रही है और बच्चे डरे हुए हैं और रो रहे हैं। 

    एअर इंडिया की फ्लाइट में गुल हुई लाइट

    साजिद अली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा, "अभी इतना बड़ा कांड हो गया है इंडिया का और फिर इंडिया की फ्लाइट में दुबई से बैठे हैं। देखो सब लोग परेशान हैं। डेढ़ घंटा हो गया और चार बार लाइट चली गई है। कोई जवाब नहीं दे रहा है और सभी माहौल को बहुत हल्के में ले रहे हैं। सब हंस रहे, मजे ले रहे हैं लेकिन यह सीरियस मैटर है। बच्चे घबरा रहे हैं, रो रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 4 दिन बाद Raveena Tandon ने एअर इंडिया फ्लाइट में किया सफर, बोलीं- घाव कभी नहीं भरेगा

    फ्लाइट में बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

    साजिद अली ने कहा कि उनके भाई ने शिकायत की है। उन्हें डर लग रहा है कि यह राइट साइन है या फिर रॉन्ग। तीन चार बार फ्लाइट में लाइट चली गई। फ्लाइट 11 बजे की थी और 12.45 बजे हैं। लोग बिल्कुल भी सीरियस नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 मिनट लेट होने के बाद काउंटर बंद कर देते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sajid Wajid (@thesajidwajid)

    साजिद अली ने मांगी दुआ

    साजिद अली ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "डरने की नहीं, दुआओं की जरूरत है, लेकिन आजकल उड़ान भरना संभव नहीं है। मिस्टर महाराजा ( एअर इंडिया ) अपना ध्यान रखने का समय आ गया है। मैंने एअर इंडिया को सहयोग भेजा है। उम्मीद है कि आपको यह जरूरी लगेगा।"

    यह भी पढ़ें- बजरंगी भाईजान में इसलिए Salman Khan की हुई कास्टिंग, कबीर खान बोले- 'मैं दूसरा एक था टाइगर नहीं चाहता...'