Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Obsession ने हिला दिया दिमाग? तो बॉलीवुड की ये 6 साईकोलॉजिकल ड्रामा भी ना करें मिस; OTT पर हैं मौजूद

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:00 PM (IST)

    अगर आपको भी साईकोलॉजिकल थ्रिलर Obsession फिल्म बेहद पसंद आई है तो इन 6 बॉलीवुड फिल्मों को जरूर देखें। ...और पढ़ें

    जरूर देखें बॉलीवुड की ये साईकोलॉजिकल फिल्में

    जरूर देखें बॉलीवुड की ये साईकोलॉजिकल फिल्में

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त Obsession तहलका मचा रही है। किसी को टूटकर प्यार करना और फिर उससे उसी प्यार की अपेक्षा करना, लेकिन जब वही प्यार टॉक्सिक या जरुरत से ज्यादा हो जाए और जिंदगी खत्म करना ही एक रास्ता बचे तो, ये कहानी सादी और सिंपल प्रेम कहानियों से अलग और खतरनाक हो जाती है।

    हालांकि इस तरह की कहानियों की बॉलीवुड में भी कमी नहीं रही है। हिंदी सिनेमा में ऐसे किरदारों का एक लंबा इतिहास रहा है, जो किसी गहरी और पूरी तरह से हावी हो जाने वाली धुन से प्रेरित होते हैं। हालांकि उनकी इन धुन का स्वरूप बदलता रहा है। दिल टूटने के दर्द से लेकर, सत्ता और दूसरों की स्वीकृति पाने की हिंसक और जहरीली चाहत तक, लेकिन इन किरदारों ने हमेशा अपनी इन धुन को खुद पर पूरी तरह से हावी होने दिया।

    यह भी पढ़ें- 26 साल का डायरेक्टर बना Box Office किंग, कौन है 1200 करोड़ी Thriller का मास्टरमाइंड?  

    बॉलीवुड के 'Obsessed' किरदार

    राधे मोहन (Tere Nam): सलमान खान (Salman Khan) के किरदार ने निर्जरा के लिए अपने पवित्र, लेकिन दर्द भरे प्यार को एक ऐसी जुनून में बदल दिया, जिसने उसे सबसे अलग-थलग कर दिया। जब किस्मत ने उन्हें जुदा कर दिया, तो इस सदमे को न झेल पाने की वजह से उसका मन और उसकी जिंदगी, दोनों ही पूरी तरह से बिखर गए।

    Obsession (1)

    राहुल मेहरा (Darr): शाह रुख खान द्वारा निभाया गया यह किरदार, किरण के लिए अपने एकतरफा 'प्यार' की वजह से खतरनाक हद तक पीछा करने और हद से ज्यादा अधिकार जताने की सीमा पार कर गया। आखिरकार, ठुकराए जाने को स्वीकार न कर पाने की उसकी असमर्थता ही उसकी खूनी और दुखद मौत का कारण बनी।

    खबरें और भी

    Obsession (5)

    देवदास मुखर्जी ( Devdas): फिल्म में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) एक अमीर, लंदन से पढ़े हुए लॉ ग्रेजुएट का किरदार निभाते हैं। जिसका शराबखोरी और खुद को तबाह करने की ओर दुखद पतन सामाजिक घमंड, परिवार द्वारा ठुकराए जाने और बचपन के प्यार पारो से जबरदस्ती अलग किए जाने के कारण होता है।

    Obsession

    कुंदन (Raanjhanaa): धनुष ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया, जो अपने बचपन के एकतरफा प्यार को भुला नहीं पाया; जिसका नतीजा यह हुआ कि वह बदला लेने और उस प्यार को पाने के पीछे कुछ भी कर गुजरने पर उतर आया। उसके आस-पास के सभी लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई और आखिरकार उसकी अपनी मौत का उसे इससे मुक्त कर पाई।

    Obsession (2)

    अलाउद्दीन खिलजी (Padmaavat): रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा निभाया गया सुल्तान का किरदार, रानी पद्मावती को पाने की जिद में इस कदर पागल था कि उसके इसी वहम ने एक युद्ध छेड़ दिया और अनगिनत जानें ले लीं। ना प्यार मिला और ना सुकून। आखिरकार रानी पद्मावती ने जौहर कर लिया।

    Obsession (4)

    रणविजय सिंह (Animal): रणबीर कपूर द्वारा निभाया गए इस किरदार की कहानी थोड़ी अलग थी लेकिन साइकोलॉजी वही थी। जहां अन्य फिल्मों में प्यार पाने की जद्दोजहद है वहीं इस फिल्म में रणविजय अपने पिता का अप्रूवल लेने और जिंदगी में पिता के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत उसे एक टॉक्सिक और खतरनाक इंसान बना देती है।

    Obsession (3)

    Obsession की तरह इन कहानियों ने Box Office पर तो राज किया ही साथ ही दर्शकों के दिलों में भी एक अलग जगह बनाई है।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में भयानक मूवी से 'ऑबसेस्ड' हुए लोग, Dhurandhar 2 से भी तेज है रफ्तार; 4 दिन में किया शानदार कलेक्शन