दुनियाभर में भयानक मूवी से 'ऑबसेस्ड' हुए लोग, Dhurandhar 2 से भी तेज है रफ्तार; 4 दिन में किया शानदार कलेक्शन
धुरंधर 2 ने एक लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया, लेकिन अब एक ऐसी हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी आ गई है, जिसने रणवीर सिंह की फिल्म से तेज कमाई की है। ...और पढ़ें

इस मूवी की तरफ बढ़ा लोगों का ऑब्सेशन/ Photo-Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में सबसे तेज स्पीड से कमाई की थी। हालांकि, अब इस बेहतरीन मूवी को भी 1 घंटे 19 मिनट की दमदार फिल्म ने पछाड़ दिया है।
जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं, उससे दुनियाभर में दर्शक इस कदर ऑब्सेस्ड हो चुके हैं कि थिएटर्स छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। 29 मई को रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऐसा गदर मचाया है कि मूवी के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कौन सी है वह फिल्म, चलिए आपको बताते हैं।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन से भागी ये फिल्म
जिस फिल्म का इस लेख में हम जिक्र कर रहे हैं, वह चार दिन पहले ही फिल्मी पर्दे पर रिलीज हुई है। मूवी को 26 साल यूट्यूबर ने डायरेक्ट किया है। रूंह कपा देने वाली इस मूवी का टाइटल है 'ऑब्सेशन'। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉरर ड्रामा साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी ने चार दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,200 करोड़ की कमाई की है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म की कमाई 340.00 करोड़ के आसपास हुई है।
यह भी पढ़ें- 26 साल का डायरेक्टर बना Box Office किंग, कौन है 1200 करोड़ी Thriller का मास्टरमाइंड?
-1780376446352.jpg)
इंडिया में भी रिलीज हुई है 'ऑब्सेशन'
ब्लूमहाउस के निर्देशन में बनी इस हॉलीवुड मूवी को भारत में भी रिलीज किया गया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रोडक्शन काफी अच्छा है। इंडिया में जहां 'ऑब्सेशन' का नेट कलेक्शन 9.75 करोड़ तक का हुआ है, वहीं ग्रॉस कमाई 11.68 करोड़ तक पहुंच चुकी है। चौथे दिन इंडिया में सोमवार को फिल्म की कमाई 2 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 'ऑब्सेशन' का बजट 6 से 8 करोड़ के बीच में बताया जा रहा है। मूवी में माइकल जॉनस्टोन, इंडे नवरती, कूपर टॉमलिन्सन और मेगन लॉलेस ने मुख्य भूमिका निभाई है।
खबरें और भी
-1780376565425.jpg)
क्या है 'ऑब्सेशन' की कहानी?
साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ऑब्सेशन' एक म्यूजिक स्टोर में काम करने वाले एम्पलॉय की कहानी है, जो एक मैजिकल आइटम का इस्तेमाल कर अपनी को-वर्कर निक्की को अपने प्यार में गिराना चाहता है। उसकी ये विश तुरंत ग्रांट होती है। शुरुआत में तो लड़के को गर्लफ्रेंड का ये अफेक्शन पसंद आता है, लेकिन बाद में यह उसके लिए जिंदगी का सबसे बुरा सपना बन जाता है।