खर्च 9 करोड़, कमाई 1400 करोड़... लो बजट की Horror Film ने दुनियाभर में काटा गदर; हॉलीवुड पर भारी पड़ा यूट्यूबर
एक हॉरर फिल्म (Horror Film) जिसे एक यूट्यबर ने बनाया है, अब वह दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में बजाया डंका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26 साल के एक यूट्यूबर ने पहली बार एक फिल्म बनाई जो इस साल की टॉप रेटेड हॉरर थ्रिलर बन गई और दुनियाभर में जमकर नोट छाप रही है। इस फिल्म ने हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड को भी अपना दीवाना बना दिया है।
हम बात कर रहे हैं 8.2 IMDb रेटिंग वाली फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) की। 1 घंटे 49 मिनट की ये फिल्म इस साल की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म की कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं।
यूट्यूबर ने किया है फिल्म का निर्माण
इस फिल्म को बनाने का क्रेडिट एक यूट्यूबर का जाता है। जी हां, ऑब्सेशन के डायरेक्टर करी बार्कर (Curry Barker) एक यूट्यूबर हैं। यह करी का थिएट्रिकल डेब्यू है जो दुनियाभर में छा गया है। करी ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया, बल्कि इसकी कहानी भी खुद ही लिखी और एडिटिंग भी की है। इस फिल्म के आगे स्टार वॉर्स की फिल्म द मंडलोरियन और ग्रोगु भी पीछे हो गई है।
करी बार्कर एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उनका यूट्यूब पर that's a bad idea नाम से चैनल है जिस पर वह कॉमेडी वीडियोज शेयर करते हैं। ऑब्सेशन से पहले उन्होंने मिल्क एंड सीरियल नाम की हॉरर फिल्म बनाई थी।
खबरें और भी
ऑब्सेशन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
आपको जानकर हैरानी होगी 1400 करोड़ के ऊपर कमाई कर चुकी ऑब्सेशन (Obsession Worldwide Collection) सिर्फ 1 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये से भी कम बजट में बनी हुई है। हालांकि, चंद दिनों में फिल्म ने 150 गुना ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म का दुनियाभर में बिजनेस 148 मिलियन डॉलर यानी 1404 करोड़ रुपये के आसपास है।
यह भी पढ़ें- 'दुआ' या 'मौत'! OTT पर दिल दहलाने आ रही 8.2 IMDb रेटिंग वाली हॉरर फिल्म Obsession, अनकट वर्जन में होगी रिलीज
ऑब्सेशन की कहानी
फिल्म की कहानी बियर की है जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है जिसे अपनी दोस्त से प्यार होता है। एक दिन वह एक ऐसा सुपरनैचुरल खिलौना खरीदता है और वह उससे इच्छा मांगता है कि उसकी दोस्त निक्की उससे प्यार करने लगे। खिलौना उसकी यह इच्छा पूरी कर देता है लेकिन इसका रिजल्ट बहुत ही भयानक होता है। फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।