Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दुआ' या 'मौत'! OTT पर दिल दहलाने आ रही 8.2 IMDb रेटिंग वाली हॉरर फिल्म Obsession, अनकट वर्जन में होगी रिलीज

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:24 PM (IST)

    Obsession on OTT: हॉलीवुड की लेटेस्ट साइको हॉरर थ्रिलर ऑब्सेशन की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म थिएटर्स में धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर धमाल मचा रही है फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर धमाल मचा रही है फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट रिलीज साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर ऑब्सेशन (Obsession) की चर्चा भारत में भी खूब हो रही है। फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली और 38 सेकंड कम अवधि के साथ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

    हालांकि, अब फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऑब्सेशन बिना कट के जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन सिनेमाघर नहीं बल्कि आप इसे घर-घर में देख सकते हैं। दरअसल, ऑब्सेशन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

    भारत में फिल्म ने की तगड़ी कमाई

    ऑब्सेशन इस साल की हाइएस्ट रेटेड हॉरर थ्रिलर है। फिल्म को IMDb की तरफ से 8.2 रेटिंग मिली है। विदेशी सिनेमाघरों में फिल्म अच्छा-खासा नोट भी छाप रही है। यहां तक कि भारत में भी फिल्म ने पहले दिन करीब 2 करोड़ से खाता खोला। मगर इंडियन ऑडियंस को सिर्फ इतनी निराशा थी कि फिल्म के अहम सीन पर कट लगाए गए। 

    Obsession movie

    अनकट वर्जन में रिलीज होगी फिल्म

    मगर अब ऑब्सेशन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है और फिल्म को अनकट वर्जन में रिलीज किया जाएगा। यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद फिल्म को 38 सेकंड के अनकट वर्जन के साथ ओटीटी पर देखा जा सकेगा। इसे ओटीटी पर आने में ज्यादा देर नहीं है। तीन दिनों में फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम के लिए तैयार हो जाएगी। 

    ओटीटी पर कब आ रही है ऑब्सेशन?

    लेट्स सिनेमा के मुताबिक, माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट की हॉरर थ्रिलर ऑब्सेशन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 2 जून से स्ट्रीम होने वाली है। थिएट्रिकल रिलीज के बीच फिल्म को पहले Peacock प्लेटफॉर्म पर उतारा जाएगा और उसके बाद ही यह नेटफ्लिक्स (Obsession on Netflix) पर स्ट्रीम होगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हवेली, पिज्जा और खौफनाक मंजर..., 7 महीने बाद OTT पर दिल दहलाने आ रही 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म, मजाक पड़ेगा भारी

    Obsession on ott

    क्या है ऑब्सेशन की कहानी?

    एक इच्छा जो पहले ऑब्सेशन और फिर बाद में अभिषाप बन जाता है। फिल्म की कहानी बेयर की जिसे अपनी कॉलीग निक्की से प्यार हो जाता है। बिल्ली की मौत के बाद उसे रहस्यमयी चीज मिलती है जिससे इच्छा पूरी होती है। वह इच्छा मांगता है कि निक्की को उससे बेइंतहा प्यार हो जाए। यह इच्छा बेयर के गले की फांस बन जाती है और भयावह रूप ले लेती है। 

    यह भी पढ़ें- इंडिया में दिल दहलाने आई टॉप रेटेड Horror Film, पर 38 सेकंड के अहम सीन पर चल गई CBFC की कैंची; नाराज लोग