हवेली, पिज्जा और खौफनाक मंजर..., 7 महीने बाद OTT पर दिल दहलाने आ रही 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म, मजाक पड़ेगा भारी
7 महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप रेटेड फिल्म आ रही है जो मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी है। फिल्म की कहानी एक डार्क जोक के इर्द-गिर्द घूमती है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर आ रही है डार्क कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक हवेली, एक डिनर पार्टी और एक डार्क जोक... कैसे चार लोगों की खुशहाल जिंदगी काली रात में बदल जाती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म रिलीज होने वाली है जो 7 महीने पहले सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी है।
फिल्म फेस्टिवल में तारीफें बटोर चुकी यह फिल्म सात महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस वक्त इसे क्रिटिक्स की तरफ से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी। अब फिल्म ओटीटी पर आ रही है जिसकी रिलीज डेट सामने आ गई है।
फिल्म फेस्टिवल में हो चुका प्रीमियर
फिल्म की कहानी चार लोगों की है जो साथ में एक डिनर पार्टी करते हैं। डिनर के बीच चार दोस्तों में से एक ऐसा मजाक करता है जो हर किसी के होश उड़ा देता। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' (Lord Curzon Ki Haveli)। इस फिल्म का इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में प्रीमियर हुआ था।
बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप
इसके बाद फिल्म को अक्टूबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को लेकर भले ही ठीक-ठाक रिव्यू मिले हों लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कारोबार एक करोड़ रुपये से भी कम था। खैर, फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
खबरें और भी
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से रिलीज डेट का एलान किया गया है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 30 मई 2026 से स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "एक डिनर पार्टी और इतना भी मासूम मजाक नहीं।"
यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 1 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म, OTT की नंबर-1 Comedy Drama दिमाग को कर देगी रिफ्रेश
क्या है फिल्म की कहानी?
चार दोस्त एक डिनर पार्टी के लिए मिलते हैं। मजाक-मस्ती के बीच एक दोस्त रोहित मजाक में कहता है कि उसके ट्रंक में एक लाश है। बस यही एक मजाक उनकी जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए बदल देता है। कहानी मिस्ट्री और सस्पेंस से होते हुए गुजरती है। फिल्म में रसिका दुग्गल, अर्जुन माथुर, जोहा रहमान, परेश पाहूजा और तन्मय धनानिया हैं।