Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 घंटे 47 मिनट की हॉरर फिल्म को रात में अकेले देखने के लिए चाहिए कलेजा, OTT प्लेटफॉर्म पर मचा रही है कोहराम

    Updated: Tue, 19 May 2026 03:23 PM (IST)

    OTT प्लेटफॉर्म पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसकी कहानी कई बड़ी हॉरर फिल्मों से बिल्कुल अलग है। जिसे अकेले देखने लिए काफी हिम्मत चाहिए। ...और पढ़ें

    OTT प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है हॉरर फिल्म/ फोटो- Instagram

    OTT प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है हॉरर फिल्म/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पर दर्शकों को जब चाहे तब अपनी पसंदीदा जॉनर की फिल्में देखने का मौका मिल जाता है। इस वक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म कोहराम मचा रही है, जिसकी कहानी अन्य डरावनी फिल्मों से काफी डिफरेंट है।

    इस सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर को घर में अकेले बैठकर देखने के बाद आपको हर पल डर का एहसास होना तय है। कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है हॉरर फिल्म और क्या है इसकी कहानी, नीचे विस्तार से पढ़ें:

    ब्रेकअप के बाद जिंदगी में शुरू होती हैं हॉरर घटनाएं

    फिल्म की कहानी रोनी-लैल और प्रियंका के इर्द गिर्द घूमती हैं। प्रियंका से ब्रेकअप के बाद दिल टूटे रोनी की एक सुनसान सड़क पर लैल से मुलाकात होती है, जो अपनी दोस्त का इंतजार करती है। वह उसे अपने घर ले आता है, जिसके बाद उसके साथ अजीबों-गरीब चीजें घटने लगती हैं। हालांकि, शुरुआत में रोनी और उसके दोस्तों को लगता है कि यह सब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका करवा रही है और उस पर ब्लैक मैजिक कर रही है, लेकिन कहानी-कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, डर और सस्पेंस और भी बढ़ता जाता है।

    वह इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अपने दोस्तों की मदद लेता है, लेकिन तभी उसे पता चलता है कि उसकी एक्स ने उस पर कोई ब्लैक मैजिक नहीं किया है, बल्कि उसके पीछे 'असेक जिन्न' पड़ा है। इसके बाद कहानी कैसे खतरनाक मोड़ लेती है, इसके लिए आपको फिल्म 'असेक' (Aseq Movie) देखनी होगी, जो हर एक मोड़ पर डर पैदा करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: 5 दिन में विदेशों में सुनामी लाई 'धुरंधर 2', Netflix पर आते बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

    aseq

    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'असेक'?

    1 घंटे 47 मिनट की असेक में गानों को छोड़कर कोई भी ऐसा सीन नहीं है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह न कांपे। सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म में वर्धन पुरी, सोनाली साइगल, सिद्धांत कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।

    इस फिल्म में इस्लामिक लोककथाओं और इसके पीछे की मान्यताओं के बारे में काफी जानकारी दी गई हैं। आईएमडीबी ने फिल्म को 10 में से 5.3 की रेटिंग दी है। यह फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- OTT पर Comedy Thriller का होगा धमाका, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है Jetlee मूवी