विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 OTT: 5 दिन में विदेशों में सुनामी लाई 'धुरंधर 2', Netflix पर आते बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Published: Tue, 19 May 2026 01:51 PM (IST)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज-अनदेखा एंड रॉ' ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही ग्लोबल स्तर पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

धुरंधर 2 ने OTT रिलीज के बाद दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

धुरंधर 2 ने OTT रिलीज के बाद दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 1900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, अब इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही कब्जा जमा लिया है। 15 मई को वर्ल्डवाइड ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix)पर स्ट्रीम की गई इस फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। 

5 दिन में 'धुरंधर 2' ने किया एक और बड़ा गेम

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी यह एक्शन पैक्ड स्पाई थ्रिलर सीक्वल नेटफ्लिक्स पर आते ही ग्लोबली चार्ट में टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है और लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में बेस्ट फिल्म की लिस्ट में फिलहाल 'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर नंबर 9 पर है।

फिक्सल पेट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल ऑडियंस ने धुरंधर: द रिवेंज को इस साल की सबसे बेस्ट इंडियन फिल्म घोषित कर दिया है। इस फिल्म को देखने के बाद विदेशी ऑडियंस ने 'धुरंधर 2' में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस से लेकर इमोशल सीन और कहानी को काफी सराहा।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Day 61: नहीं थम रहा 'हमजा' का तांडव! 61वें दिन 'धुरंधर 2' ने कमाई से उड़ाया गर्दा

dhurandhar 2 netflix release

दुनियाभर में धुरंधर 2 का दिखा दबदबा

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आदित्य धर की फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "अभी नेटफ्लिक्स पर धुरंधर: द रिवेंज देखकर हटा हूं। मुझे यह बहुत पसंद आई और पहली फिल्म है जो इतनी अच्छी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह साल की सबसे बेहतरीन इंडियन फिल्म है। चार घंटे बहुत ही बेहतरीन थे। यह ऐतिहासिक है और मैंने दोनों पार्ट्स देखें हैं और दोनों ही पसंद आए हैं।" एक यूजर ने 'धुरंधर 2' देखने के बाद इंडिया आने की इच्छा जताई है। 

dhurandhar 2 worldwide collection

यहां तक कि पाकिस्तान ऑडियंस में भी कुछ दिनों पहले फिल्म को लेकर एक अलग क्रेज देखने को मिलता था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही वर्ल्डवाइड तो छा चुकी है, लेकिन इंडियन ऑडियंस अभी भी 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। स्पाई थ्रिलर यह फिल्म IPL 2026 के खत्म होने के बाद 5 जून को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होगी। 4 जून को इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर आई Karuppu की आंधी, तीसरे दिन धमाकेदार रहा कलेक्शन