Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर आई Karuppu की आंधी, तीसरे दिन धमाकेदार रहा कलेक्शन

    Updated: Sun, 17 May 2026 08:44 PM (GMT+05:30)

    Karuppu Box Office Day 3: साउथ सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    करप्पू कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    करप्पू कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. करप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा

    2. सूर्या की लेटेस्ट तमिल फिल्म करप्पू

    3. करप्पू ने संडे की की धुआंधार कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते मार्च के महीने में हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया था। अब साउथ सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू भी उसी राह पर चलती हुई नजर आ रही है और बंपर कमाई करते आगे बढ़ रही है। 

    रिलीज के तीसरे दिन सूर्या की फैंटेसी एक्शन थ्रिलर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कारोबार करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि संडे को इस मूवी ने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

    करप्पू ने की बंपर कमाई

    साउथ फिल्मों को लेकर हमेशा सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। खासतौर पर अगर वो फिल्म सुपरस्टार सूर्या की हो। हाल ही में सिनेमाघरों में सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू को रिलीज किया गया है, जिसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हुई नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office: तृषा कृष्णन की फिल्म ने पहले ही दिन उड़ाया गर्दा, Suriya की एक्शन ड्रामा ने की धांसू ओपनिंग

    karuppu box office

    रिलीज के पहले दो दिन में डबल डिजिट में बंपर कलेक्शन करने वाली करप्पू ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए बुलेट ट्रेन की रफ्तार से नोट छापे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन सूर्या की करप्पू ने करीब 25 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि करप्पू फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। 

    खबरें और भी

    karuppu box office (1)

    फिल्म की शानदार कहानी और सूर्या के खतरनाक एक्शन ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है, जो इस मूवी की कमर्शियल सफलता का मु्ख्य कारण माना जा रहा है। गौर करें करप्पू की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब तक ओपनिंग वीकेंड तक ये मूवी 64 करोड़ से ज्यादा का बिजेनस कर सकी है। इस मूवी में सूर्या के साथ साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा तृषा कृष्णन भी लीड रोल में मौजूद हैं। 

    करप्पू का कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन- 15.50 करोड़

    • दूसरा दिन- 24.15 करोड़

    • तीसरा दिन- 25 करोड़

    • टोटल कलेक्शन- 64.65 करोड़

    इस तरह से सूर्या की करप्पू ने पिछले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। माना जा रहा है कि आने वाले वीक में ये मूवी आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करती हुई नजर आ सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Vijay की 'स्पेशल परमिशन' के बाद क्यों कैंसिल हुए तृषा की फिल्म Karuppu के शोज? लौटाने पड़े लोगों के पैसे