विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Box Office Day 61: नहीं थम रहा 'हमजा' का तांडव! 61वें दिन 'धुरंधर 2' ने कमाई से उड़ाया गर्दा

Published: Mon, 18 May 2026 08:34 PM (IST)

Dhurandhar 2 Day 61 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज दो महीने बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही है। 61वें दिन का कलेक्शन हैरान कर देगा।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) साल 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और यह सिलसिला दो महीने बाद भी जारी है। नई फिल्में भी 'धुरंधर' की हुकूमत को हिला नहीं पाईं।

धुरंधर 2 के बाद सिनेमाघरों में भूत बंगला आई, राजा शिवाजी आई, एक दिन और अब पति पत्नी और वो दो... लेकिन कोई भी धुरंधर 2 का बाल भी बांका नहीं कर पाई। धुरंधर 2, नई फिल्मों के नाक के नीचे से लाखों रुपये कमा रही है। फिल्म का 61वें दिन का कारोबार भी शॉकिंग है।

नई फिल्मों पर भारी पड़ी धुरंधर 2

बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड फिल्में... बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में ज्यादा से ज्यादा एक महीने चलती हैं और फिर ओटीटी पर आ जाती है लेकिन धुरंधर 2 के साथ ऐसा नहीं है। फिल्म का नौंवा वीकेंड धमाकेदार रहा और अब 9वें सोमवार को भी अच्छी-खासी कमाई की है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection

61वें दिन धुरंधर 2 का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नौंवे दिन 10 लाख रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। हालांकि, यह आंकड़े सिर्फ शुरुआती हैं, कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है। बहरहाल, दो महीने बाद वो भी वीकडेज में फिल्म का इतना कमाना बड़ी बात है।

धुरंधर 2 के लिए लकी रहा वीकेंड

इससे पहले बीते रविवार को भी धुरंधर 2 ने धांसू कमाई की थी। 60वें दिन यानी नौवें रविवार को फिल्म ने 63 लाख रुपये का कारोबार किया था और शनिवार को कमाई 53 लाख रुपये के करीब थी। कम शोज के बावजूद धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

Dhurandhar The Revenge

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide: आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर फिल्म, 51वें दिन काटा गदर

दुनियाभर में धुरंधर 2 का कलेक्शन

बात करें धुरंधर 2 के कुल कारोबार की तो फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 1146.08 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1371.63 करोड़ रुपये है। वहीं, फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 1800 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। इस फिल्म ने अभी तक 1798.19 करोड़ कमा लिए हैं।

फिलहाल, फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में रिलीज हो गई है। भारत में यह जियो हॉटस्टार पर 5 जून (Dhurandhar 2 OTT Release Date in India) से स्ट्रीम होगी। 

यह भी पढ़ें- सरहद पार 'हमजा' का कब्जा, Netflix पर आते ही पाकिस्तान में Dhurandhar 2 बनी नंबर-1; अनकट वर्जन में धमाका