Lata Mangeshkar ने हॉरर थ्रिलर के लिए गाया था कल्ट गाना, 64 साल पहले 'भूतनी' को दी थी आवाज
64 साल पहले सुरों की कोकिला रहीं लता मंगेशकर ने एक हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए कल्ट गाना गाया था। ...और पढ़ें

लता मंगेशकर का वो गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी आई)
HighLights
लता मंगेशकर ने डरावने गाने को दी थी आवाज
1962 में रिलीज हुई था गायिका का ये गाना
आज भी कल्ट बना हुआ है लता दीदी का सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका के तौर पर लता मंगेशकर को जाना जाता था। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा गाए गए एक से बढ़कर एक गीत हर कोई सुनना पसंद करता है।
इस बीच हम आपको लता दीदी के एक 64 साल पुराने एक ऐसे सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने एक हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए गाया था। सुरों की कोकिला का ये गीत आज भी कल्ट माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां लता मंगेशकर के कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
लता मंगेशकर का वो गाना
साल 1962 में हिंदी सिनेमा की एक चर्चित हॉरर थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया गया था। फिल्म का नाम बीस साल बाद था, जिसमें एक्टर विश्वजीत चटर्जी और अभिनेत्री वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिकाओं को अदा किया। इस मूवी की कहानी के साथ-साथ गाने भी काफी चर्चित रहे। जिनमें से एक गाना लता मंगेशकर ने गाया था, जिसके बोल थे- कहीं दीप जले कहीं दिल... (Kahin Deep Jale Kahin Dil)।
यह भी पढ़ें- 'मैंने अपनी दोनों बहनों को खो दिया...', Asha Bhosle के निधन से टूटीं उषा मंगेशकर; दीदी को किया याद
-1777801193586.jpg)
इस गाने को बीस साल बाद में भूतनी पर फिल्माया गया था। बेशक ये एक डरावना गाना था, लेकिन लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में जिस तरह से इस गाने को गाया, वह वाकई काफी शानदार रहा। गौर किया जाए इस गीत की मेकिंग की तरफ तो लता के अलावा संगतीकार हेमंत कुमार ने इसमें अपनी संगीत की धुनों को पिरोया था, जबकि गीतकार शकील बदायूनी ने इसके लिरिक्स लिखे थे।
खबरें और भी
इस तरह से बीस साल बाद कहीं दीप जले कहीं दिल... बनकर तैयार हुआ था। रिलीज के 64 साल बाद भी लता दीदी के आवाज में गाया हुआ ये सॉन्ग कालजयी बना हुआ है, जिसे श्रोता आज भी सुनना पसंद करते हैं।
लता दीदी ने गाए ये दो गाने
बीस साल बाद में कहीं दीप जले कहीं दिल... के अलावा लता मंगेशकर ने अन्य दो सॉन्ग्स को और गाया था। जिनमें सपने सुहाने... और ये मोहब्बत में... को अपनी सुरीली आवाज में गाया था। हालांकि, सबसे अधिक लोकप्रियता लता दीदी के सॉन्ग कहीं दीप जले कहीं दिल... को मिली थी।