Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meena Kumari का दर्द भरा गीत सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू, 63 साल बाद भी लता दीदी की आवाज में है अमर

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 03:19 PM (IST)

    अभिनेत्री मीना कुमारी पर 63 साल पहले एक ऐसा गाना फिल्माया गया था, जो 2026 में भी बेस्ट सैड सॉन्ग बना हुआ है। ...और पढ़ें

    मीना कुमारी को वो गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    मीना कुमारी को वो गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    HighLights

    1. मीना कुमारी का बेस्ट सैड सॉन्ग

    2. लता मंगेशकर ने दी थी आवाज

    3. 6 दशक बाद भी बना हुआ कल्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मीना कुमारी को हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन के तौर पर याद किया जाता है। अपने शानदार करियर में मीना ने एक से एक बेहतरीन फिल्मों के जरिए मीना दर्शकों का दिलों को जीता था। इस दौरान उनपर फिल्माए गए कुछ गाने ऐसे रहे, जो कालजयी बन गए। 

    इस फेहरिस्त में मीना कुमारी का एक 63 साल पुरानी गीत शामिल होता है, जिसे सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। आलम ये है कि इनका ये गाना 2026 में बेस्ट सैड सॉन्ग बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है। 

    मीना कुमारी का बेस्ट सैड सॉन्ग

    यूं तो लता मंगेशकर ने मीना कुमार के लिए एक से एक शानदार गीत गाए, लेकिन लता दीदी द्वारा गाए गए ट्रेजेडी क्वीन के जिस सॉन्ग के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साल 1963 में आई फिल्म दिल एक मंदिर से नाता रखता है। इस मूवी में अभिनेता राज कुमार संग मीना कुमारी की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में एक सैड सॉन्ग भी मौजूद था, जिसके बोल हैं- हम तेरे प्यार में सारा आलम... (Hum Tere Pyar Me Sara Aalam)।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का 51 साल पुराना गीत है जख्मी दिल की आवाज, सुनकर याद आ जाएगी EX गर्लफ्रेंड

    hum tere pyar mein sara alam

    इस गीत को मीना कुमारी पर फिल्माया गया था, जो हाथों में सितार, आंखों में आंसू और चेहरे पर उदासी लिए अपने प्रेमी राज कुमार को दिल का हाल सुना रही हैं। हम तेरे प्यार में सारा आलम... गीत जितना सुनने में दिल को सुकून देता है, वहीं दूसरी तरफ इसे वीडियो फॉर्मेट में देखने पर आपकी भी आंखों से आंसू निकल आएंगे। यही कारण है कि दिल एक मंदिर का ये गाना आज भी कल्ट माना जाता है। 

    खबरें और भी

    lata mangeshkar song (2)

    कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर और मीना कुमारी के इस कालजयी दर्द भरे गीत पर धड़ल्ले से रील वीडियो भी बने थे और ये सॉन्ग जमकर वायरल भी हुआ था। 

    मीना कुमारी की जिंदगी से रखता है नाता

    जैसा की आप जानते हैं कि मीना कुमारी ने अपने निजी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे और उन्हें वह सच्चा प्यार नहीं मिल सका, जिसकी उनको तलाश थी। पति कमल अमरोही से तलाक के बाद शराब की लत में खुद को बर्बाद करने वालीं मीना के लिए दिल एक मंदिर का हम तेरे प्यार में सारा आलम... गाना मानों ऐसा लगता है, जैसे उनके लिए ही बना था।

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar की सुरीली आवाज, RD Burman का संगीत; 54 साल पहले आया वो कालजयी गीत... गाने से हिट हुई थी हीरोइन