Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिया में दिल दहलाने आई टॉप रेटेड Horror Film, पर 38 सेकंड के अहम सीन पर चल गई CBFC की कैंची; नाराज लोग

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:03 PM (IST)

    हाइएस्ट रेटेड हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। ए सर्टिफाइड फिल्म के कट्स पर लोग नाराज हैं। ...और पढ़ें

    फिल्म के बड़े सीन्स पर चली कैंची। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फिल्म के बड़े सीन्स पर चली कैंची। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत में साल 2026 की हाइएस्ट रेटेड हॉलीवुड हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) रिलीज हुई जिसका इंतजार इंडियन ऑडियंस लंबे समय से कर रहे थे। फिल्म A सर्टिफिकेट के साथ बड़े पर्दे पर आई, लेकिन दर्शकों के हाथ सिर्फ निराशा लगी।

    इसकी सबसे बड़ी वजह ऑब्सेशन के बड़े सीन पर कैंची चलाना है। जी हां, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ऑब्सेशन के दो बड़े सीन्स काट दिए, वो भी फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद।

    ऑब्सेशन सबसे चर्चित हॉरर फिल्म है और CBFC के जरिए फिल्म के सीन्स को हटाए जाने से ऑडियंस नाराज है।

    फिल्म से हटाए गए दो बड़े सीन

    करी बार्कर की फिल्म ऑब्सेशन 29 मई को भारत में रिलीज हुई। फिल्म 1 घंटे 50 मिनट की थी, लेकिन भारत में इस फिल्म को 38 सेकंड कम अवधि के साथ रिलीज किया गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से दो सीन हटाए हैं- एक बहुत ही वॉयलेंस से भरा था और दूसरा इंटीमेट सीन।

    फिल्म को मिला था ए सर्टिफिकेट

    ऑब्सेशन से धूम्रपान-विरोधी और तंबाकू-विरोधी स्वास्थ्य संदेश जोड़े गए हैं और दृश्यों पर शराब-विरोधी और धूम्रपान-विरोधी संदेश लगाए गए हैं। फिल्म में सबसे बड़ा बदलाव 24 सेकंड का है। CBFC की मानें तो यह ज्यादा हिंसक था। जिसकी वजह से कटौती की गई। वहीं 14 सेकंड का सीन सेक्सुअल एक्टिविटी वाला था जिसे हटाया गया। इन कट्स के बाद ही फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में पहुंची।

    Obsession

    यह भी पढ़ें- Passenger Release Date: मौत की घंटी है ये रास्ता, 15 हजार लोग हुए गायब; मई की इस डेट को बचकर रहें 'पैसेंजर'

    ऑडियंस का सेंसर बोर्ड पर फूटा गुस्सा

    सेंसर बोर्ड का ये फैसला लोगों को रास नहीं आया। एक्स हैंडल पर फिल्म देखने वाले दर्शक दावा कर रहे हैं कि ए-रेटेड हॉलीवुड फिल्म से वॉयलेंस और इंटीमेट सीन्स हटाने से कहानी समझने में दिक्कत आई है। एक यूजर ने कहा, "CBFC के साथ क्या दिक्कत है? CBFC ने फिल्म से 38 सेकंड का फुटेज काट दिया है और उसे 'A' सर्टिफिकेट दिया है। अगर आपको फिल्म के कुछ सीन काटने और म्यूट करने ही हैं तो 'A' सर्टिफिकेट देने का क्या फायदा?

    खबरें और भी

     

    पहले सुपरमैन के साथ फिर धुरंधर फ्रैंचाइजी के साथ और अब ऑब्सेशन के साथ। CBFC को लगता है कि बड़े लोग (ADULTS) इतने नासमझ हैं कि वे खचाखच भरे थिएटर में हॉरर फिल्में नहीं देख सकते। यह हद से ज्यादा दखलअंदाजी है।" इसी तरह कई लोग सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- वैन में सफर, बीच राह में प्रपोजल और फिर... सुनसान हाइवे का वो खौफनाक मोड़! कैसी है Jacob Scipio की Passenger?