Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay के CM बनते ही Jana Nagayan थिएटर्स में जल्द देगी दस्तक, फिल्म की रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:35 PM (IST)

    Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय के CM बनने के बाद जन नायकन के प्रोड्यूसर ने बताया कि अभिनेता की आखिरी फिल्म कब रिलीज होगी। ...और पढ़ें

    जन नायकन की रिलीज पर बड़ा अपडेट- फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    जन नायकन की रिलीज पर बड़ा अपडेट- फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजनीति में कदम रखने से पहले थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने फिल्मी वर्ल्ड से दूरी बनाई। उनकी आखिरी फिल्म तमिलनाडु चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया और इसकी रिलीज पर तलवार लटक गई।

    अब थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय के सीएम बनते ही फिल्मी गलियारों में जन नायकन (Jana Nayagan) की रिलीज की चर्चा हो रही है। अब प्रोड्यूसर ने रिवील किया है कि आखिर अभिनेता की आखिरी फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    कब रिलीज होगी जन नायकन?

    दरअसल, रविवार को विजय की सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में जन नायकन के प्रोड्यूसर के. वेंकट नारायण भी शामिल हुए थे। शपथ समारोह के बाद वेंकट नारायण ने मीडिया के साथ बातचीत में जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा- 

    हम CBFC सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हमें सर्टिफिकेट मिलेगा, हम इसे रिलीज कर देंगे। हम बहुत खुश हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर विजय सर को बधाई। एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। सर, मुझे पूरा यकीन है कि वे अपने सभी वादे पूरे करेंगे। जैसे ही हमें सर्टिफिकेट मिलेगा, जन नायकन रिलीज हो जाएगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शपथ समारोह में CM Vijay की मां को देखते ही Trisha Krishnan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

    Jana Nayagan

    क्यों अटकी है विजय की आखिरी फिल्म?

    थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन इसी साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को CBFC से हरी झंडी नहीं मिली। फिल्म को सबसे पहले दिसंबर 2025 में CBFC की जांच समिति के सामने दिखाया गया था।

    बताया जाता है कि समिति ने फिल्म में कई कट लगाने का सुझाव दिया था। कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने इन सुझावों को मान लिया है और फिल्म को दोबारा जमा कर दिया है। हालांकि, अभी तक फिल्म को पास नहीं किया गया है। यह मामला कोर्ट में भी गया था। 

    यह भी पढ़ें- Vijay बने तमिलनाडु के CM, शपथ ग्रहण समारोह से गायब बीवी-बच्चे; 'थलापति' के फैंस हुए दुखी