Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शपथ समारोह में CM Vijay की मां को देखते ही Trisha Krishnan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Sun, 10 May 2026 06:54 PM (IST)

    थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह (Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony) में तृषा कृष्णन एक्टर की मां से मिलीं। वीडियो वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    थलापति विजय की मां से मिलीं तृषा कृष्णन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    थलापति विजय की मां से मिलीं तृषा कृष्णन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनकी पत्नी संगीता और बच्चे भले ही मौजूद न हों, लेकिन उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और उनके माता-पिता इस ऐतिहासिक पल में उनके साथ थे।

    तृषा कृष्णन, विजय के खास पल में उनके साथ दिखाई दीं। शपथ ग्रहण समारोह से उनके वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। समारोह से एक नया वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह विजय की मां के साथ दिख रही हैं।

    विजय की मां से मिलीं तृषा

    थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मां भी शामिल थीं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही तृषा एक्टर की मां को देखती हैं, वह तुरंत उनके पास जाती हैं और उन्हें गले लगा देती हैं। तृषा से मिलकर विजय की मां भी खुश दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

     

    विजय पर पत्नी ने लगाया था आरोप

    सालों से तृषा कृष्णन का नाम विजय के साथ जुड़ रहा है। दोनों ने करीब 15 सालों तक साथ में काम भी नहीं किया था। हालांकि, लियो में दोनों डेढ़ दशक बाद साथ दिखे थे। इस बीच एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है और एक्टर पर बेवफाई का आरोप भी लगाया।

    यह भी पढ़ें- Vijay बने तमिलनाडु के CM, शपथ ग्रहण समारोह से गायब बीवी-बच्चे; 'थलापति' के फैंस हुए दुखी

    खबरें और भी

    ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं तृषा

    ऐसा कहा जा रहा है कि संगीता ने अपने तलाक की अर्जी में ऐसा दावा किया है कि विजय का किसी अभिनेत्री के साथ अफेयर है। इस खबर के कुछ ही दिनों बाद विजय, तृषा के साथ मैचिंग आउटफिट में एक वेडिंग इवेंट में शामिल हुए थे। विजय संग डेटिंग रूमर्स के चलते तृषा को अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कई सेलिब्रिटीज भी उनके खिलाफ बयान दे चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'पैरासाइट सफल लोगों की जिंदगी में घुस...', Vijay संग डेटिंग रूमर्स के बीच Trisha Krishna पर भड़कीं सिंगर