'पैरासाइट सफल लोगों की जिंदगी में घुस...', Vijay संग डेटिंग रूमर्स के बीच Trisha Krishna पर भड़कीं सिंगर
Vijay संग डेटिंग रूमर्स के बीच तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर सिंगर सुचित्रा (Suchitra) ने एक बड़ा बयान दिया है। ...और पढ़ें

तृषा कृष्णन पर भड़कीं सुचित्रा। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय (Thalapathy Vijay) को डेट करने की अफवाहों के चलते तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अब एक सिंगर ने एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
जानी-मानी सिंगर सुचित्रा (Suchitra) ने तृषा कृष्णन को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि वह एक्ट्रेस को जरा भी पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि वह विजय के साथ इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने तमिलनाडु के चुनाव में सफलता हासिल की।
तृषा कृष्णन को पसंद नहीं करती हैं सुचित्रा
फर्स्टपोस्ट के मुताबिक, तृषा कृष्णन ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, "मुझे तृषा बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मैं यह बात निष्पक्ष होकर कहूंगी और इसे अपने फैसले पर हावी नहीं होने दूंगी। मुझे विजय बहुत पसंद है। मैं किसी का पक्ष लिए बिना ईमानदारी से अपनी राय दूंगी।"
तृषा कृष्णन को बुलाया पैरासाइट
सुचित्रा ने तृषा कृष्णन को इशारों-इशारों में 'पैरासाइट' बताया है। उन्होंने कहा, "पैरासाइट अक्सर सफल लोगों की जिंदगी में तब घुस आते हैं, जब वे अकेले पड़ जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को सबसे अलग कर लिया है। वह अकेला तो है, लेकिन अब तक उसने खुद का कोई आत्म-मंथन नहीं किया है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan के बर्थडे पर विजय की ऐतिहासिक विक्ट्री, TVK चीफ को बधाई देने पहुंचीं एक्ट्रेस
विजय को चाहिए पिता का साथ
सुचित्रा ने आगे कहा, "इसी बीच वह राजनीति में आ गए हैं। सच कहूं तो उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की जरूरत है, जो उन्हें राजनीति की राह दिखा सकें, वरना राजनीति में उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होगा, क्योंकि अगर राजनीति में उनके साथ कुछ भी अच्छा हो सकता है, तो वह उनके पिता के सहयोग से ही संभव है।"
बता दें कि सालों से तृषा और विजय के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। इसी साल विजय की पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी और एक्टर पर दूसरी अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में रहने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan बनना चाहती थीं तमिलनाडु की सीएम! थलापति Vijay की जीत के बीच एक्ट्रेस का वीडियो वायरल