Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थलापति Vijay के बाद पॉलिटिक्स में शामिल होंगी Trisha Krishnan, इस पार्टी से लड़ सकती हैं उपचुनाव?

    Updated: Thu, 07 May 2026 05:09 PM (IST)

    थलापति विजय के बाद अब साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के भी राजनीति ज्वाइन करने की चर्चा तेज हो गई है। वह कौन सी पार्टी में शामिल हो सकती हैं, नीचे पढ़ें पूर ...और पढ़ें

    तृषा कृष्णन रखेंगी राजनीति की दुनिया में कदम/ फोटो- Instagram

    तृषा कृष्णन रखेंगी राजनीति की दुनिया में कदम/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जन नायकन' एक्टर थलापति विजय (Vijay) को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उनकी को-स्टार तृषा कृष्णन भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल और तेलुगु सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं। कौन-सी राजनीतिक पार्टी एक्ट्रेस को अपने साथ जोड़ने के लिए उत्सुक है? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    इस पार्टी में शामिल हो सकती हैं तृषा कृष्णन?

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो, तृषा कृष्णन जिस पार्टी के साथ जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि विजय की 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) है। दरअसल, थलापति विजय ने तमिलनाडु में दो सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों में ही उन्हें भारी मतों से जीत हासिल हुई। उन्होंने चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व, दोनों सीटों पर सफलता हासिल की है।

    हालांकि, चुनाव के नियमों के अनुसार, वह इन दोनों ही सीटों को अपने पास नहीं रख सकते; उन्हें 14 दिनों के अंदर एक सीट से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में जिस सीट को वह छोड़ते हैं, उस पर उपचुनाव की घोषणा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan बनना चाहती थीं तमिलनाडु की सीएम! थलापति Vijay की जीत के बीच एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

    thalapathy vijay  (1)

    रिपोर्ट्स की मानें तो TVK के पार्टी मेंबर्स यह चाहते हैं कि विजय चेन्नई की पेरम्बूर सीट पर बने रहें, क्योंकि यहां से उन्हें दोगुने वोटों के साथ जीत हासिल हुई है और यह निर्वाचन क्षेत्र राज्य सचिवालय के करीब है। ऐसे में काफी चांसेस हैं कि विजय तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से इस्तीफा दे दें।

    खबरें और भी

    तृषा कृष्णन को पार्टी ज्वाइन करने के लिए मना रहे हैं TVK नेता?

    इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि थलापति विजय और TVK के नेता, तृषा कृष्णन को इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। तृषा का बैकग्राउंड पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ नहीं है, ऐसे में उन्होंने अभी तक पार्टी ज्वाइन करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। न ही उनकी तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

    trisha krishnan join politics  (1)

    हालांकि, सोमवार को जब थलापति विजय ने तमिलनाडु से विधानसभा चुनाव जीता था, उस समय तृषा कृष्णन का एक पुराना बयान तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें 2004 के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी। अब तृषा राजनीति में आने का फैसला लेती हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। 

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी? वो 'फैन' जिसने लंदन से आकर थामा था एक्टर का हाथ, 27 साल बाद आई तलाक की नौबत?