Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Trisha Krishnan के बर्थडे पर विजय की ऐतिहासिक विक्ट्री, TVK चीफ को बधाई देने पहुंचीं एक्ट्रेस

    Updated: Mon, 04 May 2026 03:54 PM (IST)

    साउथ फिल्म अभिनेता और राजनेता विजय थलापति की पार्टी टीवीके की शानदार जीत के बाद अभिनेत्री तृष्णा कृष्णन उन्हें बधाई देने पहुंची हैं। ...और पढ़ें

    तृषा कृष्णन और विजय (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    तृषा कृष्णन और विजय (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आउट

    2. तृष्णा कृष्णन के जन्मदिन पर विजय की पार्टी की जीत

    3. टीवीके चीफ को बधाई देने पहुंचीं साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे विजय ने अपने पहले अवसर में सियारी गलियारे में शानदार एंट्री मारी है। 

    विजय थलापति की पार्टी टीवीके की इस जीत के खास मौके पर साउथ सिनेमा की अभिनेत्री तृषा कृष्णन उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंची हैं। मालूम हो विजय की ये जीत तृषा के जन्मदिन के अवसर पर आई है। 

    विजय के लिए लकी रहा तृषा कृष्णन का बर्थडे

    सिनेमाई गलियारे में बीते दिनों में तृषा कृष्णन और विजय थलापति का नाम अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहा है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर ये दोनों लाइमलाइट में रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खबरें ये भी आईं कि विजय और तृषा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि, दोनों की तरफ से इस मामले पर कभी भी कोई टिप्पणी सामने नहीं आई।

    यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में थलपति के TVK की महा 'विजय', CM स्टालिन चुनाव हारे

    trishan krishnan

    लेकिन अब जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी टीवीके ने जीत का बिगुल बजाया है तो तृषा कृष्णन टीवीके चीफ को बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाई हैं।

    समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें तृषा कृष्णन विजय थलापति के घर पहुंचती हुईं नजर आती हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक्टर की पार्टी के जीत के जश्न में तृषा भी शामिल हो गई हैं।

    विजय के काम आया लेडी लक

    जन्मदिन के मौके पर पहले तृषा कृष्णन ने तिरुपति बालाजी के मंदिर में दर्शन किए और बाद में वह विजय के आवास पर पहुंचीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि तृषा ने अपने दोस्त विजय की पार्टी टीवीके की जीत के लिए प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस इसे विजय थलापति के लिए लेडी लक भी बता रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 175 दिनों तक थिएटर्स में चली थी Vijay की फिल्म, Romantic Action से मिला 'थलापति' टाइटल

    खबरें और भी