Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay बने तमिलनाडु के CM, शपथ ग्रहण समारोह से गायब बीवी-बच्चे; 'थलापति' के फैंस हुए दुखी

    Updated: Sun, 10 May 2026 04:00 PM (IST)

    Vijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज उन्होंने शपथ लिया। इस दौरान उनके बीवी और बच्चे मौजूद नहीं थे। ...और पढ़ें

    शपथ ग्रहण से गायब रहे विजय के बीवी-बच्चे। फोटो क्रेडिट- एक्स

    शपथ ग्रहण से गायब रहे विजय के बीवी-बच्चे। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister of Tamil Nadu) बन गए हैं। 10 मई को अभिनेता से राजनेता बने विजय ने शपथ ग्रहण किया।

    इस खास मौके पर थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और उनके माता-पिता तो मौजूद रहीं, लेकिन अभिनेता की पत्नी संगीता और उनके दोनों बच्चे समारोह से गायब रहे।

    शपथ ग्रहण में नहीं शामिल हुए विजय

    शपथ ग्रहण समारोह में थलापति विजय का परिवार मौजूद नहीं रहा। उनकी पत्नी और बच्चों की कमी फैंस को खली। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी बीवी और बच्चों के शामिल न होने पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। 

    थलापति विजय के फैंस हुए दुखी

    एक यूजर ने कहा, "इतने अहम मौके पर उनकी पत्नी और बच्चों की गैर-मौजूदगी देखकर कई लोग दुखी महसूस कर रहे हैं।" एक कमेंट में लिखा था, "आज मुझे बस एक ही चीज की कमी खल- विजय की पत्नी संगीता, विजय के बेटे जेसन संजय और विजय की बेटी साशा। इस ऐतिहासिक मौके पर उनका साथ होना बहुत शानदार होता।"

     

    एक यूजर ने कहा, "मुझे पता है कि यह एक निजी मामला है, लेकिन हां विजय के एक फैन के तौर पर मुझे व्यक्तिगत रूप से इससे दुख पहुंचा है। अगर उनकी पत्नी को नहीं, तो कम-से-कम उनके बेटे और बेटी को तो इस कार्यक्रम में बुलाया जाना चाहिए था।

    यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay बने तमिलनाडु के नए 'जन नायक', मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय अभिनेता के छलके आंसू

    क्या विजय से तलाक ले रहीं पत्नी?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले थलापति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी और अभिनेता पर बेवफाई का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उनका एक अभिनेत्री के साथ अफेयर था। इस खबर के कुछ ही दिनों बाद, विजय और तृषा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में एक जैसे कपड़े पहनकर पहुंचे थे, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vijay के शपथ समारोह से बाहर निकलते समय भीड़ में घिरीं तृषा कृष्णन, धक्का- मुक्की का हुईं शिकार