Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay के शपथ ग्रहण समारोह से बाहर निकल रही थीं Trisha Krishnan, भीड़ ने घेरा; वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:18 PM (IST)

    तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अपनी मां के साथ शामिल हुईं। समारोह से निकलते समय उन्हें पत्रकारों और प्रशंसकों की भीड़ ने घेर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सिनेमा में काम करने वाली त्रिशा कृष्णन (Trisha Krishnan) 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रही। विजय ने चुनावों में अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अभिनेत्री अपनी मां उमा कृष्णन के साथ समारोह स्थल पर पहुंचीं और विजय के परिवार के सदस्यों और कई प्रमुख अतिथियों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनीं।

    शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टेडियम से निकलते ही अभिनेत्री को पत्रकारों और प्रशंसकों ने घेर लिया। पत्रकार तृषा से विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में बार-बार पूछ रहे। भीड़ के अराजक माहौल और लगातार धक्का-मुक्की के बावजूद, तृषा ने बहुत ही सलीके से चीजों को हैंडल किया।

    Trisha (1)

    यह भी पढ़ें- 'अब केवल एक ही पावर का सेंटर होगा, वो मैं हूं', सीएम विजय के पहले भाषण के Top Quotes

    इतने सारे शोरगुल के बीच भी वह विचलित नहीं दिखीं और बार-बार पूछे जा रहे सवालों का जवाब दिए बिना चुपचाप कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गईं।

    साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं तृषा 

    त्रिशा टील और गोल्डन रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कढ़ाई वाला क्रीम रंग का ब्लाउज पहना था। उन्होंने चमेली के फूल, हीरे का नेकलेस और रेड स्टोन से सजे गहनों से अपना लुक पूरा किया। अभिनेत्री ने अपने बालों में बड़े ही करीने से जूड़े के साथ स्टाइल किया था और हल्का मेकअप किया था। उनकी प्यारी मुस्कान और खुशी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।

    लंबे समय से आ रही डेटिंग की खबरें

    विजय और तृषा कृष्णन के बीच डेटिंग की अफवाहें लगातार फैल रही हैं। फरवरी में ऐसी खबरें सामने आईं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने बेवफाई का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दी है। उनका कहना है कि विजय का किसी अभिनेत्री के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद से ही तृष्णा का नाम विजय के साथ जोड़ा जाने लगा क्योंकि दोनों को कई बार साथ में अलग-अलग मौकों पर स्पॉट किया गया था।

    यह भी पढ़ें- विजय थलापति के शपथ ग्रहण में नीले रंग की साड़ी पहन पहुंचीं तृषा कृष्णन, सादगी से जीता फैंस का दिल

    खबरें और भी