Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विजय थलापति के शपथ ग्रहण में नीले रंग की साड़ी पहन पहुंचीं तृषा कृष्णन, सादगी से जीता फैंस का दिल

    Updated: Sun, 10 May 2026 01:10 PM (IST)

    तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। ...और पढ़ें

    तृषा कृष्णन का खास लुक (Picture Courtesy: Instagram)

    तृषा कृष्णन का खास लुक (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया है। करीब छह दशकों के लंबे समय के बाद, राज्य एक ऐसी सरकार के स्वागत कर रही है जो न तो DMK है और न ही AIADMK। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने आज रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    हालांकि, इस शपथ ग्रहण समारोह में किसी और ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की, जिन्होंने अपने खूबसूरत लुक से खूब सुर्खियां बटोरी।

    समारोह में तृषा की शानदार एंट्री

    इस राजनीतिक बदलाव के बीच, जैसे ही वह स्टेडियम पहुंचीं, प्रशंसकों और कैमरों की निगाहें उन पर टिक गईं। तृषा इस खास मौके पर अपनी मां, उमा कृष्णन के साथ नजर आईं।

    Trisha Krishnan (2)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सादगी और परंपरा का संगम

    तृषा का पहनावा इस अवसर की गरिमा को ध्यान रखते हुए बेहद पारंपरिक और खूबसूरत था। उन्होंने एक आइस-ब्लू रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी, जो किसी कलेक्टर्स आइटम जैसी लग रही थी। इस कांजीवरम साड़ी की खूबसूरती इसमें बुने हुए सुनहरे धागों के मोटिफ्स और बॉर्डर से और भी बढ़ गई थी।

    अपनी साड़ी के साथ उन्होंने क्रीम रंग का ब्लाउज पहना था, जिस पर बारीक सुनहरे धागों का काम किया गया था। यह कॉन्ट्रास्ट लुक उन्हें काफी रॉयल लुक दे रहा था।

    मेकअप और हेयरस्टाइल भी था काफी आकर्षक

    अपने लुक को पूरा करने के लिए तृषा ने मेकअप और ओवर-ऑल लुक भी काफी ट्रेडिशनल रखा। उन्होंने अपने बालों का बीच से मांग निकालकर एक लो-लाइंग बन बनाया था, जिसे गजरे से सजाया गया था।

    मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे काफी हल्का और स्लीक रखा। आईलाइनर की जगह उन्होंने काजल का इस्तेमाल किया। गालों पर हल्का ब्लश और गुलाबी रंग के टोन्स का इस्तेमाल किया। साथ ही, मॉव शेड की लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट किया। इनके इस लुक पर एक छोटी गोल बिंदी ने चार चांद लगा दिए।

    Trisha Krishnan (1)

    (Picture Courtesy: ANI)

    लुक से मैच खाती जूलरी

    तृषा ने इस खास लुक के साथ गहने भी काफी सोच समझकर चुने थे। उन्होंने हीरे से जड़ा हुआ एक शानदार हार और कान की बालियां पहनी थीं, जिनके सेंटर में रूबी लगे हुए थे। जैसे ही तृषा समारोह स्थल पर पहुंचीं, उन्होंने सभी का ध्यान अपने इस खूबसूरत लुक से अपनी ओर खींच लिया।

    खबरें और भी