Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Passenger Release Date: मौत की घंटी है ये रास्ता, 15 हजार लोग हुए गायब; मई की इस डेट को बचकर रहें 'पैसेंजर'

    Updated: Fri, 22 May 2026 08:53 PM (IST)

    सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'पैसेंजर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद अब अकेले सुनसान सड़क पर जाने से पहले 10 बार सोच ...और पढ़ें

    इस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'पैसेंजर/ फोटो- Instagram

    इस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'पैसेंजर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्मों में से एक 'पैसेंजर' (Passanger)का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक महीने पहले ही मूवी का ट्रेलर आया था। 22 मई को आंद्रे ओवरेडल के निर्देशन में बनी यह फिल्म यूनाइटेड स्टेट में रिलीज हो चुकी है और अब जल्द ही इंडिया में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म कब इंडिया में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    इस तारीख को भारत में रिलीज होगी 'पैसेंजर'

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पैसेंजर' के अर्ली शोज कई देशों में 22 मई को ही शुरू कर दिए गए थे। हालांकि, भारत में यह फिल्म 29 मई को ही रिलीज होगी। यहां पर भी लोग इसे ओरिजिनल भाषा इंग्लिश में ही देख सकेंगे। इस फिल्म की कहानी डरावनी होने के कारण इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है। 'पैसेंजर' के ट्रेलर में शुरुआत में ही दिखाया गया कि कैसे 13 करोड़ लोग एक रोड से गुजरे, जिसमें से 15 हजार 400 लोग आज भी गायब हैं। इसके बाद ट्रेलर में कई ऐसे डरावने सीन हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी सुनसान सड़क पर निकलने से पहले 10 बार सोचने पर मजबूर हो जाएगे।

     

    यह भी पढ़ें- देहाती हॉरर थ्रिलर से दहशत फैलाएगा 80's का स्टार, रूह कंपा देगा फिल्म का फर्स्ट लुक

    passanger

    क्या है 'पैसेंजर' की कहानी?

    पैसेंजर की कहानी एक यंग कपल की है, जो एक रोड ट्रिप पर निकलता है, जो हाइवे पर हुए एक भयानक हादसे का गवाह बनता है। वह जब अपने घर लौटते हैं,तो उन्हें यह एहसास होता है कि वह अकेले नहीं आए हैं, बल्कि दुर्घटनास्थल से उनके साथ एक 'द पैसेंजर' नाम का शैतान भी आ गया है। वह शैतान तब तक उनका पीछा करता है, जबतक वह उनकी जान नहीं ले लेता है। उनकी वैन-लाइफ एडवेंचर धीरे-धीरे एक डरावने सपने में बदल जाती है, यह कपल पूरी फिल्म में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता हुआ दिखाई देगा।

    'पैसेंजर' में लू लोबेल, जैकब स्किपियो और ऑस्कर विनर मेलिसा लियो ने मुख्य भूमिका निभाई है। इससे पहले निर्देशक आंद्रे ओवरेडल 'द ऑटोपसे ऑफ जाने दो' जैसी सफल हॉरर फिल्म दे चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- मांगी प्यार की दुआ तो मिलेगी 'मौत'...Youtuber की हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर; 4 दिन में कमाए 210 करोड़

    खबरें और भी