Salman Khan की SVC63 में दीपिका के एक्स की एंट्री? 'भाईजान' के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे मुजम्मिल इब्राहिम
सलमान खान (Salman Khan) और नयनतारा अपकमिंग फिल्म SVC63 में साथ नजर आएंगे। फिलहाल ये फिल्म का अनटाइल्ड नाम है।
-1786773791185_m.webp)
सलमान खान की फिल्म में मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री
HighLights
सलमान खान की फिल्म में मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री
एक्टर ने फिल्म को बताया बकेट लिस्ट मूमेंट
'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगे एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्पेशल ऑप्स' के एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम, सलमान खान और नयनतारा की आने वाली फिल्म SVC63 से जुड़ गए हैं।
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
एक्टर ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू भी कर दी है, हालांकि उनके किरदार के बारे में जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है। वामशी पैदिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को प्रोड्यूसर दिल राजू और सिरिश, 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' बैनर के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म ईद 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'राका' के लिए गुडलक साबित हुई Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी? अल्लू अर्जुन की फिल्म से सामने आया बड़ा अपडेट
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim) ने कहा, 'फिल्म में मेरा रोल एक्शन से भरपूर है। अभी मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हां मैंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है'।
-1786774016856.webp)
सलमान खान के साथ काम करने को एक्साइटेड हैं मुजम्मिल
एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'जाहिर है, मैं बहुत उत्साहित हूं। सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर कौन उत्साहित नहीं होगा? यह मेरे लिए एक 'बकेट-लिस्ट' वाला मूमेंट है'।
-1786774035937.webp)
क्या है फिल्म की कहानी?
सलमान ने अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू की और सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की आधिकारिक घोषणा की। तब से फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की कहानी से जुड़ी अहम जानकारियों को अभी तक गुप्त रखा है
राहुल देव, जैकी श्रॉफ और सागरिका घाटगे भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।
-1786774053870.webp)
मुजम्मिल के बारे में
मुजम्मिल ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और फिर पूजा भट्ट की 2007 की थ्रिलर फिल्म 'धोखा' से एक्टिंग में डेब्यू किया। बाद में वे 'हॉर्न 'ओके' प्लीज' और 'विल यू मैरी मी?' जैसी फिल्मों में नजर आए, साथ ही 'रेस 2' में भी उन्होंने एक सपोर्टिंग रोल निभाया।
कुछ समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद, एक्टर ने जासूसी सीरीज़ 'स्पेशल ऑप्स' से वापसी की, जिसमें उन्होंने RAW एजेंट अविनाश का किरदार निभाया था।
मुजम्मिल की अपकमिंग फिल्में
अब मुजम्मिल बड़े प्रोजेक्ट्स की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। SVC63 के अलावा, वह संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' का भी हिस्सा हैं, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

