विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आमिर खान अपनी सेहत के साथ कर रहे हैं खिलवाड़'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 24 May 2015 04:00 PM (IST)

आमिर खान को यूं ही बॉलीवुड का मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट नहीं कहा जाता है। वह अपने किसी भी किरदार को पूरी तरह से जीवंत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और यहां तक कि इसके लिए अपने शरीर का वजन कभी बढ़ाने तो कभी घटाने से भी नहीं घबराते

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान को यूं ही बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है। वह अपने किसी भी किरदार को पूरी तरह से जीवंत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और यहां तक कि इसके लिए अपने शरीर का वजन कभी बढ़ाने तो कभी घटाने से भी नहीं घबराते हैं, मगर इसकी वजह से उनकी मां और पत्नी किरण राव जरूर टेंशन में आ जाती हैं।

पॉर्न स्टार ईवा लोविया कैंसर के प्रति फैला रही हैं जागरूकता

फिलहाल आमिर खान ने अपनी नई फिल्म 'दंगल' के लिए अपना वजन बढ़ा लिया है। मौजूदा समय में वह 95 किलो के हो गए हैं और यह सब उन्होंने अपने पहलवान के किरदार के लिए किया है। इतना वजन बढ़ने की वजह से आमिर खान को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।

'बिग बॉस' के पुनीत इस्सर भी नजर आ सकते हैं 'झलक दिखला जा' में

उन्होंने कहा, 'अभी मैं 95 किलों का हूं और मेरे किरदार के लिए यह काफी हैं। मगर मेरे सांस लेने की प्रक्रिया में बदलाव आ गया है। जब मैं जूते के लैस बांधता हूं तो मेरा पेट बीच में आ जाता है। 20 सेकेंड के बाद मुझे लंबी सांस लेनी पड़ती है।'

सलमान और सिलवेस्टर को लेकर फिल्म बना सकते हैं साजिद

अब ऐसे में आमिर खान के परिवार वालों का टेंशन लेना लाजिमी है। उन्होंने बताया, 'मेरी मां और पत्नी मेरे स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि मैं अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हूं। यहां तक कि मैं भी यही महसूस करता हूं।' हालांकि उन्होंने कहा कि जैसी यह फिल्म पूरी हो जाएगी, वो अपना वजन घटा लेंगे। फिल्म 'दंगल' की शूटिंग इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।