Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गांव-देहात में रही थी कल्ट, धड़ल्ले से बिकी थीं CD, नाग बना था टीवी का 'कृष्ण कन्हैया'

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:55 PM (IST)

    37 साल पहले हिंदी सिनेमा जगत की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जो गांव-देहात के क्षेत्रों में काफी पॉपुलर हुई। ...और पढ़ें

    हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 37 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

    2. गांवों में ब्लॉकबस्टर बनी थी ये मूवी

    3. पर्दे पर दिखाई गई थी नाग-नागिन की कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में एक दौर ऐसा भी आया था, जब बैक टू बैक नाग-नागिन जॉनर वाली फिल्में बनने लगी थीं। श्रीदेवी की नगीना और रेखा की शेषनाग जैसी कई फिल्मों का नाम उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। ये सभी फिल्में बड़े पर्दे पर सफल रहीं। लेकिन इनके बीच एक फिल्म ऐसी भी रही, जो कमर्शियल तौर पर कमाल तो नहीं दिखा सकी।

    लेकिन गांव और देहाती क्षेत्रों में उस मूवी ने जमकर लोकप्रियता हासिल की। उस मूवी की सीडी भी धड़ल्ले से बिकती थीं और टीवी पर खूब देखी जाती थी। आइए जानते हैं कि वह फिल्म कौन सी थी।

    37 साल पुरानी फिल्म का गांवों में था जलवा

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसमें अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने इच्छाधारी नागिन की भूमिका को अदा किया था, जबकि उनके अपोजिट बी आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज मौजूद रहे, जिन्होंने इच्छाधारी नाग का किरदार निभाया। इसके अलावा हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन कैरेक्टर एक्टर सदाशिव अमरापुरकर ने मूवी में सपेरा का प्ले किया था। 

    यह भी पढ़ें- कौन है सिनेमा के खलनायक Sadashiv Amrapurkar की बेटी? इंडस्ट्री में पिता का नाम कर रही है रोशन

    nache nagin gali gali (1)

    फिल्म का निर्देशन मोहनजी प्रसाद ने किया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म नाचे नागिन गली गली की जा रही है। साल 1989 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली  इस मूवी को रिलीज के टाइम पर क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन जब ये मूवी थिएटर्स से उतरी तो उसके बाद इसकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा आया और दशकों तक इसकी चर्चा होती रही। 

    nache nagin gali gali (2)

    दौर बदलते रहे, लेकिन नाचे नागिन गली गली की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। टीवी पर इसे खूब पसंद किए जाने जाने लगा था। इतना ही नहीं गांवों की जनता ने इस फिल्म को काफी पसंद किया और सीडी कैसेट लाकर इस घर पर खूब देखा गया। जिसकी वजह से मार्केट में नाचे नागिन गली गली की सीडी की डिमांड भी बढ़ने लगी। 

    खबरें और भी

    दमदार था मीनाक्षी का किरदार 

    नगीना और निगाहें जैसी फिल्मों में नागिन की भूमिका निभाकर अभिनेत्री श्रीदेवी ने इस जॉनर की मूवीज में अपनी हुकूमत जमा ली थी। लेकिन नाचे नागिन गली गली में अपने बेहतरीन अदाकारी के दम पर मीनाक्षी शेषाद्री ने इच्छाधारी नागिन के किरदार को अमर कर दिया था। 

    यह भी पढ़ें- '30 साल के करियर में...' Akshay Kumar ने 'नागिन 7' में कर दी ये गलती, अब हो रहे ट्रोल