B ग्रेड फिल्मों की 'श्रीदेवी' कही जाती थी ये हीरोइन, नाम बदलने के बाद नहीं बन पाई लेडी सुपरस्टार
बी ग्रेड फिल्मों की एक मशहूर अदाकारा ने अभिनेत्री जया प्रदा और श्रीदेवी के चलते अपना नाम बदल दिया था। ...और पढ़ें

बी ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
श्रीदेवी और जया प्रदा से था खास कनेक्शन
इस वजह से अदाकारा ने बदला था नाम
80 के दशक में बी ग्रेड मूवीज में आईं थी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कई फिल्मी सितारे ऐसे रहे, जो अपने करियर के पीक पर काफी पॉपुलर हुए थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ वे कहीं न कहीं गुमनामी के साये में खोकर रहे गए। ऐसे ही एक हस्ती बी ग्रेड फिल्मों की एक अदाकारा रहीं, जिन्होंने वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी और जया प्रदा के चलते अपना नाम भी बदल डाला था।
इसके बावजूद वह सिल्वर स्क्रीन पर सुपरस्टार बनने के लिए तरसती रहीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
बी ग्रेड फिल्मों की श्रीदेवी
जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह अपनी बेबाक खूबसूरती के लिए काफी लोकप्रिय थी। इतना ही नहीं अदाकारी को लेकर भी उनके नाम की चर्चा खूब होती थी। यही कारण था, जो उन्हें बी ग्रेड सिनेमा की श्रीदेवी भी कहा जाता था। दरअसल यहां बात दिवंगत अभिनेत्री श्रीप्रदा के बारे में की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'इंटीमेट सीन नहीं करूंगी,' जब Sridevi ने ठुकरा दी थी फिरोज खान की 38 साल पुरानी फिल्म
-1776249524830.jpg)
श्रीप्रदा का नाम असली नाम ईशा नायडू था और मूलरूप से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई थी।श्रीप्रदा ने अपना नाम श्रीदेवी और जया प्रदा को नामों को मद्देनजर रखते हुआ बदला और इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी भी मिली थी। गौर किया जाए श्रीप्रदा की मुख्य बॉलीवुड फिल्मों की तरफ तो उनमें से चुनिंदा मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-

बंटवारा
आग के शोले
खून की प्यासी
बेवफा सनम
वक्त की रफ्तार
शैतानी इलाका
आखिर कौन थी वो
इस तरह की कई फिल्मों में श्रीप्रदा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं चला, लेकिन भोजपुरी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में 70 से अधिक मूवीज में काम किया और वह सबसे अधिक लोकप्रिय 80 के दशक में रही थीं।
खबरें और भी
कोरोना ने छीन ली थी जिंदगी
श्रीप्रदा ने अपने करियर के अंतिम दौर में टीवी सीरियल्स में भी काम किया था, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक के लिए वह तरसती रहीं। साल 2021 कोरोना महामारी के कारण श्रीप्रदा अपनी जिंदगी की जंग हार गईं। इतना ही नहीं वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित चल रही थींष।