'इंटीमेट सीन नहीं करूंगी,' जब Sridevi ने ठुकरा दी थी फिरोज खान की 38 साल पुरानी फिल्म
वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में कई शानदार मूवीज में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने इंटीमेट सीन्स के चलते निर्देशक और एक्टर फि ...और पढ़ें

श्रीदेवी और फिरोज खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
38 साल पहले आई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म
श्रीदेवी ने रिजेक्ट कर दिया था ऑफर
बाद में फिरोज खान ने फाइनल की थी ये एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिरोज खान न सिर्फ एक उम्दा कलाकार थे, बल्कि बतौर निर्देशक उन्होंने हिंदी सिनेमा में अहम योगदान दिया। उनके द्वारा बनाई गईं, ज्यादातर मूवीज ब्लॉकबस्टर रहीं। एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसे 38 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
उस मूवी के अभिनेत्री श्रीदेवी फिरोज की पहली पसंद थी और उन्होंने एक्ट्रेस को पूरी मूवी स्क्रिप्ट सुनाई। श्रीदेवी राजी भी हो गईं थीं, लेकिन मामला इंटीमेट सीन्स पर आकर अटक गया और सारी तैयारियों के बाद श्रीदेवी ने फिरोज खान के डायरेक्शन में बनने वाली उस मूवी को करने से मना कर दिया। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी।
श्रीदेवी ने रिजेक्ट की थी ये मूवी
साल 1988 में फिरोज खान के निर्देशन में फिल्म दयावान को रिलीज किया गया था। विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित इस मूवी में लीड रोल में थे। फिल्म में इन दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन्स भी दिखाए गए थे, जिनको लेकर काफी बवाल मचा था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार दयावान के लिए पहले श्रीदेवी को फिरोज खान कास्ट करना चाहते थे। श्रीदेवी भी इसके लिए तैयार थीं। उन्होंने मूवी के लिए अपना लुक टेस्ट भी करा लिया था।
यह भी पढ़ें- कमसिन Madhuri Dixit को देख बेकाबू हुआ 21 साल बड़ा हीरो...बोल्ड सीन्स में सारी हदें की पार, खूब हुआ था बवाल!

कहा जाता है कि फिरोज खान ने श्रीदेवी से कहा था कि आपको कुछ रिवीलिंग ड्रेस भी पहननी होंगी। श्रीदेवी ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। कई बार उन्होंने दयावान की कहानी को सुना और उसके लिए तैयारी शुरू की। लेकिन जब फिरोज ने अपनी डिमांड बढ़ाई और उनसे कहा कि तुमको (श्रीदेवी) इंटीमेट सीन्स भी देने पड़ेंगे।
खबरें और भी

ये सुनकर श्रीदेवी ने अपना मन बदल दिया और दयावान को रिजेक्ट कर दिया। श्रीदेवी ने साफ कहा था- किसी भी हालत में इंटीमेट सीन्स नहीं करूंगी। इस तरह से फिरोज खान की दयावान से लास्ट मूमेंट में श्रीदेवी बाहर हो गई थीं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि फिरोज इस मूवी के लिए श्रीदेवी की बल्क में डेट चाहते थे और अनगिनत फिल्म साइन करने की वजह से वह पीछे हट गईं।
फिरोज खान की इस मूवी में श्रीदेवी ने किया काम
दरअसल दयावान के लिए श्रीदेवी की कास्टिंग का विचार फिरोज खान ने अपनी पिछली फिल्म जाबांज से ही बना लिया था, जिसे 1986 में रिलीज किया गया था। लेकिन दयावान के मामले में श्रीदेवी की सहमति नहीं बन पाई।