Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD: 'हैरी पॉटर' से नहीं, यहां से लिया गया कमल हासन के लुक का आइडिया, नाग अश्विन ने खोला राज

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 04:11 PM (IST)

    कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने सभी भाषाओं में 90 के करोड़ के पार की ओपनिंग ली थी। लोगों के बीच कल्कि की स्टोरी चर्चा का व ...और पढ़ें

    नाग अश्विन और 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म से कमल हासन
    नाग अश्विन और 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म से कमल हासन

    HighLights

    1. 'कल्कि 2898 एडी' को लोगों ने किया पसंद
    2. कम स्क्रीन टाइम में भी कमल हासन ने लूटी वाहवाही
    3. कमल हासल के लुक पर बोले नाग अश्विन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में धाक जमाते हुए ये फिल्म रफ्तार से आगे बढ़ रही है। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये एक साई-फाई फिल्म है, जो दमदार कहानी, वीएफएक्स और सितारों की एक्टिंग की वजह से सुर्खियो में छाई हुई  है। 

    कम स्क्रीन टाइम में भी छा गए कमल हासन

    'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड स्टार कास्ट हैं। कमल हासन (Kamal Haasan) का मूवी के इस पार्ट में ज्यादा बड़ा रोल नहीं है, लेकिन सेकंड पार्ट में उनका किरदार विस्तार से दिखाए जाने की बात सामने आ चुकी है। साउथ इंडिया के इस टैलेंटेड एक्टर ने कम स्क्रीन टाइम में ही धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। हालांकि, कुछ यूजर्स को लगा कि 'याकिन' के रोल में उनका लुक हैरी पॉटर के लॉर्ड वॉल्डरमॉन्ट से लिया गया है। अब नाग अश्विन ने इसकी सच्चाई बताई है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD की सफलता से गदगद हुईं Mrunal Thakur, अश्वत्थामा की तारीफों के बांधे पुल, सीक्वल पर कही ये बात

    कहां से आया कमल हासन के लुक का आइडिया?

    नाग अश्विन ने कहा कि कमल हासन और लॉर्ड वॉल्डरमॉन्ट, दोनों ही रोल में कोई समानता नहीं है। हमारे रिफ्रेंस तिब्बती भिक्षु थे, जिनकी उम्र 120-130 साल तक की मानी जाती है। कमल हासन ने डोरियन ग्रे (Dorain Grey) के बारे में बात की थी और वह उनके इंस्पिरेशन थे। उन्होंने बताया कि इस प्राचीन लुक के लिए हमारे पास संदर्भ के तौर ज्यादा कुछ नहीं था।

    डायरेक्टर ने बताया कि मार्वल मूवीज की 'आयरन मैन' फिल्म से उन्हें इंस्पिरेशन मिली है। उन्होंने कहा, ''हम मार्वल की पिक्चरें देखते-देखते बड़े हुए। गार्जियंस ऑफ द गैलेक्स का असर आयरन मैन फिल्म से ज्यादा था। स्टार वॉर्स का भी प्रभाव था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Worldwide Collection: कल्कि के प्रकोप ने तोड़ा 'पीके' का रिकॉर्ड, अब सलमान खान की इस मूवी की आई बारी